फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Big update from Nithiin next film Thammudu actress varsha bollamma will work in the film

Thammudu: नितिन की फिल्म 'थम्मुडु' से सामने आया बड़ा अपडेट, यह अभिनेत्री करेंगी फिल्म में काम

Sun, 28 Apr 2024 11:18 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 28 Apr 2024 11:18 AM IST
सार

फिल्म 'थम्मुडु' से जुड़ा ताजा अपडेट यह है कि अभिनेत्री वर्षा बोलम्मा भी इसमें अभिनय करते हुए नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में उनका किरदार ज्यादा बड़ा नहीं होगा। 

विज्ञापन
Big update from Nithiin next film Thammudu actress varsha bollamma will work in the film
वर्षा बोलम्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता नितिन की आने वाली फिल्म 'थम्मुडु' को लेकर दर्शक उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिल सकता है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी वेणु श्रीराम के कंधों पर है। शूटिंग शुरू होने के बाद से ही आए दिन इस फिल्म से जुड़ी नई-नई जानकारी सामने आ रही है।

विज्ञापन


अभिनय करते हुए नजर आएंगी वर्षा बोलम्मा
फिल्म 'थम्मुडु' से जुड़ा ताजा अपडेट यह है कि अभिनेत्री वर्षा बोलम्मा भी इसमें अभिनय करते हुए नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में उनका किरदार ज्यादा बड़ा नहीं होगा। इस खबर से उनके फैंस के बीच खुशी का माहौल है। वे वर्षा के छोटे किरदार को भी देखने के लिए उतावले नजर आ रहे हैं। वर्षा बोलम्मा की फिल्म में एंट्री को लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है। बता दें कि वर्षा ने इससे पहले फिल्म 'ऊरु पेरू भैरवकोना' में काम किया था। यह फिल्म इस साल 14 फरवरी को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन


Parineeti Chopra: 'पहले शादी होगी फिर जान पहचान', पहली डेट पर ही राघव पर दिल हार बैठी थीं परी, किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य भूमिका अदा कर रही हैं 'कांतारा' फेम सप्तमी गौड़ा 
'थम्मुडु' में नितिन के अलावा सप्तमी गौड़ा भी मुख्य भूमिका अदा कर रही हैं। दर्शक उन्हें 'कांतारा' फिल्म से जानते हैं। फिल्म में अभिनेत्री लया भी काम करती दिखाई देंगी। इस फिल्म में उन्होंने नितिन के किरदार की बहन की भूमिका निभाई हैं। फिल्म का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं। यह तीसरा मौका है, जब नितिन और दिल राजू एक साथ काम कर रहे हैं। नितिन के फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म धमाल मचाएगी। उनकी पिछली फिल्म 'एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी मैन' से दर्शकों को निराशा हाथ लगी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी। मालूम हो कि फिल्म के एक एक्शन सीन को शूट करने के दौरान नितिन चोटिल भी हो चुके हैं।

Fahmaan Khan: 'धर्मपत्नी' शो को लेकर फहमान को है मलाल? 'कृष्ण मोहिनी' अभिनेता ने दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed