फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Big news for Sushant Singh Rajput fans ms dhoni The Untold Story is going to be screened on dhoni birthday

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए आई बड़ी खबर, इस हिट फिल्म की होने वाली है स्क्रीनिंग

Wed, 05 Jun 2024 02:39 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 02:39 PM IST
सार

 'केदारनाथ', 'काई पो छे', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'छिछोरे' और 'सोनचिड़िया' समेत कई फिल्मों में काम करने वाले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक फिल्म फिर से चर्चा में आ गई है। 

विज्ञापन
Big news for Sushant Singh Rajput fans ms dhoni The Untold Story is going to be screened on dhoni birthday
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम @sushantsinghrajput

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को दुनिया को अलविदा कह गए थे। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया था। 'केदारनाथ', 'काई पो छे', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'छिछोरे' और 'सोनचिड़िया' उनके करियर की प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं। इन सभी के अलावा सुशांत की एक और फिल्म है, जिसके रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मच गया था और यह फिल्म एक बार फिर से चर्चा में आ गई है।

विज्ञापन


Suresh Gopi: सुरेश गोपी ने केरल में पहली बार खुलवाया बीजेपी का खाता, 2019 में 1,21,267 वोट से हारे थे चुनाव
विज्ञापन


'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग
अभी तक शायद आप अंदाजा लगा चुके होंगे कि हम सुशांत की किस फिल्म की बात कर रहे हैं, फिर भी आपको बता ही देते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की, जो पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की बायोपिक है। इस फिल्म के चर्चा में आने की वजह यह है कि अगले महीने इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kalki 2898 AD Trailer: 'कल्कि 2898 एडी' पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

धोनी के जन्मदिन के लिए बनाई खास योजना
एमएस धोनी 7 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मनाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस खास दिन के लिए उनके फैंस 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की स्क्रीनिंग की योजना बना रहे हैं। तेलुगु 123 वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बैंगलोर में फिल्म की स्क्रीनिंग होगी।

Taha Shah: नेटिजन्स को ताहा शाह में दिखी सुशांत सिंह की झलक, अभिनेता बोले- मुझे पता है आउटसाइडर का दर्दर का दर्द

पिछले साल हुई थी रि-रिलीज
'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी के किरदार को बखूबी निभाया था। आईपीएल खत्म होने के बाद क्रिकेट का एक और बड़ा टूर्नामेंट- टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है। ऐसे में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का होना सुशांत और धोनी के फैंस के लिए बहुत खुशी की बात है। मालूम हो कि पिछले साल मई महीने में इस फिल्म को फिर से रिलीज किया गया था।

Tuesday BO Collection: मंडे टेस्ट में फेल होने के बाद और गिरा का ‘माही’ का कलेक्शन, 'सावि' की उम्मीदें भी खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed