फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nag Ashwin directorial and Prabhas Amitabh Kamal Haasan starrer Kalki 2898 AD trailer to be out on this date

Kalki 2898 AD Trailer: 'कल्कि 2898 एडी' पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Wed, 05 Jun 2024 11:43 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 05 Jun 2024 11:43 AM IST
सार

'कल्कि 2898 एडी' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल में ही इससे संबधित एक एनिमेटेड सीरीज लॉन्च की गई थी। अब निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर नई घोषणा की है।  

विज्ञापन
Nag Ashwin directorial and Prabhas Amitabh Kamal Haasan starrer Kalki 2898 AD trailer to be out on this date
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'कल्कि 2898 एडी' की चर्चा देशभर में जोरों शोरों से हो रही है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसका देश भर में दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में साइंस-फिक्शन और भारतीय पौराणिक कथाओं का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलने वाला है। फिल्म में कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kalki 2898 - AD (@kalki2898ad)

हेमा मालिनी की लोकसभा चुनाव में जीत पर एशा देओल ने मनाया जश्न

10 जून को रिलीज होगा 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर
यह अब तक की बनी सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है। फिल्म पर 425 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। बीते कुछ दिनों फिल्म को लेकर लगातार नई खबरें सामने आ रही थीं। हर खबर के साथ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। अब इसके निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट से पर्दा हटाया है। निर्माताओं ने आज, 3 जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा की है। जारी हुए नए पोस्टर के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 10,जून 2024 को रिलीज किया जाएगा। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kalki 2898 - AD (@kalki2898ad)


आ चुकी है भैरव और बुज्जी एनिमेटेड सीरीज 
बीते कुछ समय से फिल्म के निर्माता लगातार नए तरीकों से फिल्म की मार्केटिंग कर रहे हैं। बीते सोमवार को ही मेकर्स ने एक पोस्ट कर जल्द ही फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी करने इशारा किया था, जिसके बाद आज फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा की गई है। इससे पहले भी मेकर्स ने कुछ पोस्टर्स जारी किए थे, जिससे दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ गया था। इसके अलावा निर्माताओं के तरफ से फिल्म के दो अहम किरदार भैरव और बुज्जी को लेकर एक एनिमेटेड सीरीज भी जारी किया था। इस सीरीज के द्वारा निर्माताओं ने फिल्म में दिखाई जाने वाली दुनिया से परिचय कराया है। 
Taha Shah: नेटिजन्स को ताहा शाह में दिखी सुशांत सिंह की झलक, अभिनेता बोले- मुझे पता है आउटसाइडर का दर्दर का दर्द
कई बड़े कलाकार आएंगे नजर
बता दें कि 'कल्कि 2898 एडी' एक पैन इंडिया फिल्म है। फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन,कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, ब्रह्मानंदम, पशुपति और राजेंद्र प्रसाद जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले सी अश्विनी दत्त कर रहे हैं। फिल्म का संगीत संतोष नारायणन ने दिया है। फिल्म इस साल ही 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Meenakshi Seshadri: भारत लौटने पर दोस्तों से मिल रही हैं मीनाक्षी, सबसे पहले इस बड़े अभिनेता से हुई मुलाकात
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed