फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhupen Hazarika Brother And Noted Singer Samar Hazarika Dies At 75 Family Shares This Tragic News

भूपेन हजारिका के भाई समर हजारिका का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Tue, 13 Jan 2026 01:26 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 13 Jan 2026 01:26 PM IST
सार

Samar Hazarika Death: मशहूर असमिया गायक और भूपेन हजारिका के भाई समर हजारिका का निधन हो गया है। जानिए क्या थी उनकी मौत की वजह...

विज्ञापन
Bhupen Hazarika Brother And Noted Singer Samar Hazarika Dies At 75 Family Shares This Tragic News
समर हजारिका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज गायक भूपेन हजारिका के भाई और मशहूर असमिया संगीतकार समर हजारिका का आज निधन हो गया। समर हजारिका कुछ समय से बीमार थे और हाल ही में अस्पताल से छुट्टी पाकर घर लौटे थे। उनके निधन की जानकारी परिवार की ओर से दी गई। गायक का निधन निजारापार स्थित उनके आवास पर हुआ। जहां पूरा हजारिका परिवार एक पहाड़ी की चोटी पर बने अलग-अलग घरों में रहता था।

विज्ञापन


भाई की विरासत को बढ़ाया आगे
समर हजारिका भूपेन हजारिका के सबसे छोटे भाई थे। वो अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उन्होंने रेडियो, एल्बम और फिल्मों के लिए संगीत दिया और कई गाने भी गाए। उन्होंने भूपेन हजारिका की विरासत को आगे बढ़ाया और उनकी ही तरह मानवता और बंधुत्व के गीतों को अपने करियर में प्राथमिकता दी।
विज्ञापन


सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया दुख
समर हजारिका के निधन पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि, ‘उनकी मधुर आवाज हर अवसर को रोशन कर देती थी। उन्होंने असम के सांस्कृतिक परिदृश्य में अमिट योगदान दिया। उन्होंने सुधाकांत डॉ. भूपेन हजारिका की समृद्ध विरासत को भी आगे बढ़ाया और उनकी जन्म शताब्दी मनाने के हमारे प्रयासों में व्यापक योगदान दिया। उनके निधन से असम ने एक और स्वर्णिम आवाज खो दी है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और फैंस के साथ हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन




असमिया संगीत में अमर रहेगा उनका योगदान
केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने भी समर हजारिका के निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा, ‘माघ बिहू पर्व के दिन प्रख्यात गायक के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों को मोह लिया था। असमिया संगीत में उनका योगदान अमर रहेगा और हमेशा याद किया जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed