Bhool Chuk Maaf Twitter Review: पसंद आई राजकुमार राव की एक्टिंग पर कहानी ने किया निराश; फैंस बोले- वन टाइम वॉच
Bhool Chuk Maaf Twitter Review: भूल चूक माफ देखकर लौटे फैंस ने किया फिल्म का रिव्यू। जानें क्या बोली ऑडियंस।
विस्तार
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चूक माफ’ अंतत: आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले 9 मई को रिलीज होने वाली फिल्म बाद में 16 मई को ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अंतत: अब 23 मई को फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज हुई है। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जानते हैं फिल्म को लेकर फैंस ने एक्स पर दी क्या प्रतिक्रियाएं।
पसंद आई राजकुमार राव और वामिका गब्बी की एक्टिंग
‘भूल चूक माफ’ देखकर लौटे फैंस पर अब ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म को दिल को छू लेने वाला बताते हुए कहा कि फिल्म का फर्स्ट हाफ तो ठीक है, लेकिन सेकेंड हाफ कमजोर है। फैन ने राजकुमार राव और वामिका गब्बी की तारीफ करते हुए फिल्म को वन टाइम वॉच बताया।
#OneWordReview: HEARTWARMING
Rating: ⭐️⭐️
2 star se jyada beimaini hogi #BhoolChukMaaf shuruat mein mazedaar, par second half weak hai.विज्ञापन विज्ञापन
Rajkummar Rao aur Wamiqa Gabbi achhe hain, lekin story aur music average.
Ek baar dekhne layak.#BhoolChukMaafReview — MovieXrayLab (@MovieXrayLab) May 23, 2025
एक और यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ‘हर सीन में जान आ जाती है। ऐसा लगता है जैसे आपने जिदगी का कोई ऐसा हिस्सा देखा हो जिसे आपने पहले भी चखा हो।’ जबकि एक प्रशंसक ने फिल्म के कलाकारों की तारीफ की।
Every scene feels lived-in. It’s like watching a slice of life you’ve tasted before.#BhoolChukMaaf
— पल्लवी रॉय (@pallaviroy87) May 23, 2025
#BhoolChukMaaf
— deep roy (@iam_deep989) May 23, 2025
The cast's performances are top-notch! Each actor brings their A-game, making the film a must-watch.
अच्छे आइडिया पर नहीं बन पाई बढ़िया फिल्म
एक ओर जहां कई फैंस ने फिल्म की तारीफ की तो कई यूजर्स ने एक्स पर फिल्म की आलोचना भी की। एक यूजर ने लिखा, ‘अच्छा आइडिया था, लेकिन फिल्म अच्छे से बन नहीं पाई। फ्लैट कॉमेडी, ओवर द टॉप एक्टिंग और बेकार राइटिंग।’ यूजर्स को फिल्म का संगीत भी निराश कर रहा है। फिल्म में कई रीमिक्स गाने लोगों को पंसद नहीं आ रहे हैं।
#BhoolChukMaaf Rating: ⭐️⭐️ | Not recommended.
— Sagar shukla (@Sagarshukl10107) May 23, 2025
Big idea. Poor delivery.
Comedy falls flat, acting is over the top, and writing is painfully loud.
Music? Too many remixes.
Time loop concept deserved better.#BhoolChukMaafReview #ShuklaKaCinema #Rajkumarrao pic.twitter.com/qbLaalF0HW
एक यूजर ने फिल्म के प्लॉट और राइटिंग की तारीफ की। यूजर ने फिल्म को बांधे रखने वाला बताया। वहीं एक अन्य यूजर ने फिल्म को बेहतरीन रॉम-कॉम फिल्म बताया।
#BhoolChukMaaf: HEARTWARMING
— TheAbhitakes_ (@TheAbhitakes_) May 23, 2025
⭐️⭐️⭐️½
A feel-good rom-com with sharp writing, humor, and charm. #RajkummarRao and #WamiqaGabbi shine. While the second half dips, the strong finale pulls it back. #KaranSharma delivers an engaging film worth watching! #BhoolChukMaafReview pic.twitter.com/GEb96rRYI5
What a screenplay! 💯
— Lillian Julian (@Lilliann_Julian) May 23, 2025
The plot of the movie is so unique and nicely written The writing was so engaging, kept me at the edge of my seat the whole time! #BhoolChukMaaf #BhoolChukMaafreview pic.twitter.com/T9z2o3NJBQ
यह खबर भी पढ़ेंः Bhool Chuk Maaf Review: ओटीटी पर रिलीज हो जाती तो ही अच्छा होता, जो भी इसे देखने थियेटर आया, उसकी भूल चूक माफ
‘भूल चूक माफ’ एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें टाइम लूप की कहानी दिखाई गई है। इस फैमिली एंटरटेनर में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा रघुवीर यादव, सीमा पाहवा, संजय मिश्रा और नासिर हुसैन समेत कई कलाकार नजर आए हैं। करण शर्मा ने फिल्म का निर्देशन किया है।