फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhool Bhulaiya 3 Actor Kartik Aaryan first car jam doors used to reach award shows by auto rickshaw

Bhool Bhulaiya 3:  कभी इस वजह से ऑटो से अवॉर्ड शो में पहुंचते थे कार्तिक आर्यन, अब है लग्जरी कारों का कलेक्शन

Thu, 11 Apr 2024 04:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 11 Apr 2024 04:53 PM IST
सार

भूल भुलैया 3 के अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपना शुरूआती दिनों का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि अवॉर्ड शो में वे रिक्शे से जाते थे। एक्टर ने बताया उन्होंने जब पहली कार खरीदी तो उसका दरवाजा भी खराब था। 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiya 3 Actor Kartik Aaryan first car jam doors used to reach award shows by auto rickshaw
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में उभरते हुए सितारों में से एक नाम कार्तिक आर्यन का भी है। 'भूल भुलैया 3' के अभिनेता ने साल 2011 में फिल्म ‘प्यार का पंचनामा से’ हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया, लेकिन साल 2018 में आई कार्तिक की फिल्म ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ से उन्हें सफलता मिलनी शुरू हुई। उनकी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

विज्ञापन


कार्तिक को इसलिए है कारों का शौक
हाल ही में हुए एक साक्षात्कार में कार्तिक ने खुलासा किया कि कई फिल्में करने के बाद भी उनके पास कार नहीं थी। वह अवॉर्ड शो में ऑटो रिक्शा से जाते थे। कार्तिक ने कहा कि जब वो कार खरीदने के लायक हुए, तब उन्होंने एक पुरानी कार खरीदी, जिसका दरवाजा खराब था। अभिनेता ने कहा कि यही कारण है की उन्हें कार खरीदनी पसंद है। 
विज्ञापन

Bade Miyan Chote Miyan Twitter Review: अक्षय कुमार-टाइगर की फिल्म हिट या फ्लॉप, देखने से पहले पढ़ लीजिए रिव्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष के दिनों को किया याद
नेहा धूपिया के साथ एक चैट में अभिनेता ने कहा कि उन्होंने ये तय कर लिया है कि जीवन में अभावों के साथ नहीं जिएंगे। एक्टर ने कहा, 'फिल्म ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ के पहले मेरे कठिन दिन थे। कोई नहीं जानता था मैं कौन हूं'। कार्तिक ने साझा किया कि जब से वह एक प्रमुख अभिनेता के रूप में काम कर रहे हैं, तब से वह अपने जीवन जीने के स्तर को बढ़ा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में मुश्किलों का सामना किया है। 
Justin Bieber-Hailey Bieber: एक तरफ तलाक की खबरें, दूसरी तरफ जस्टिन बीबर ने खरीद डाला इतना महंगा बंगला

रिक्शे से पहुंचे थे अवॉर्ड शो में 
अभिनेता ने बातचीत के दौरान साझा किया, 'मेरे पास अवॉर्ड शो में जाने के लिए कार नहीं थी। ऐसा लगता था ‘यार…मैं रिक्शा ले रहा हूं’, ऐसा मेरे साथ मेरी पहली तीन-चार फिल्मों में हुआ'। अभिनेता ने अपनी पहली कार का भी जिक्र करते हुए कहा, 'मैंने एक थर्ड हैंड कार खरीदी थी, लेकिन कार में ड्राइवर की तरफ का दरवाजा जाम था, जो खुलता नहीं था। मैं वही कार चलाता था। अभिनेता ने हंसते हुए कहा कि मैं कूदकर पीछे कार की सीट पर जाकर दरवाजा खोलता था। कार्तिक ने बताया कि यही कारण है कि मुझे कारों का शौक है'। उन्होंने यह भी कहा कि  'मैं एक गैरेज बनाऊंगा, जिसमें सभी कारें होंगी'।
Maidaan: 'मैदान' के निर्माताओं को बड़ी राहत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने हटाई अजय देवगन की फिल्म की रिलीज पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed