फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Pawan Singh Sapna Choudhary Lehenga Lehak Jaayi song trending on youtube and cross 5 million views shilpi raj

Bhojpuri: पवन सिंह-सपना चौधरी के 'लहंगा लहक जाई' ने मचाया तहलका, रिकॉर्डतोड़ व्यूज के साथ ट्रेंड कर रहा गाना

Thu, 19 Jan 2023 11:48 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 19 Jan 2023 11:48 AM IST
सार

पवन सिंह के गाने 'लहंगा लहक जाई' को एक दिन में ही रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिले हैं और दर्शकों पर इसका खुमार चढ़ गया है। गाने में पवन सिंह और सपना चौधरी की जोड़ी की भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Pawan Singh Sapna Choudhary Lehenga Lehak Jaayi song trending on youtube and cross 5 million views shilpi raj
लहंगा लहक जाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के आ गए हैं। पवन सिंह ने हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के साथ साल का दूसरा धमाका किया है। अपने लेटेस्ट गाने 'लहंगा लहक जाई' में पवन सपना के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं, जिसे दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है। एक दिन में ही गाने ने यूट्यूब पर गदर मचा दिया है और यह दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन

Pawan Singh Sapna Choudhary Lehenga Lehak Jaayi song trending on youtube and cross 5 million views shilpi raj
लहंगा लहक जाई - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह के गाने 'लहंगा लहक जाई' को एक दिन में ही रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिले हैं और दर्शकों पर इसका खुमार चढ़ गया है। वीवाईआरएल भोजपुरी के चैनल पर रिलीज किए गए इस गाने को अभी तक 5.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, गाना यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड भी करने लगा है। गाने में सपना चौधरी और पवन सिंह अपने लटके-झटके से फैंस को दीवाना बना रहे हैं। साथ ही दोनों की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

Alyy Khan: अजय देवगन की सीरीज में काजोल ने पाकिस्तानी एक्टर के साथ दिया किसिंग सीन, अली ने बताया कैसे हुआ शूट

विज्ञापन
विज्ञापन

Pawan Singh Sapna Choudhary Lehenga Lehak Jaayi song trending on youtube and cross 5 million views shilpi raj
लहंगा लहक जाई - फोटो : सोशल मीडिया

'लहंगा लहक जाई' को पवन सिंह और शिल्पी राज ने आवाज दी है। वहीं, लिरिक्स धीरज बबुआन ने लिखे हैं। साथ ही म्यूजिक प्रियांशु सिंह और डायरेक्टर दीपेश गोयल हैं। इसके अलावा गाने की कोरियोग्राफी अमित स्याल और अंकित थापा ने की है। फैंस वीडियो पर कमेंट कर गाने की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Shark Tank 2: शार्क टैंक इंडिया 2 के मंच पर पहुंचे जेठालाल? बोले- 'मेरा पेट दो ही रोटी से भरेगा'

विज्ञापन

Pawan Singh Sapna Choudhary Lehenga Lehak Jaayi song trending on youtube and cross 5 million views shilpi raj
लहंगा लहक जाई - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इससे पहले भी भोजपुरी गानों में नजर आ चुकी हैं। सबसे पहले सपना 'बैरी कंगना 2' में नजर आई थीं, जिसे काफी पसंद किया गया था। वहीं, इसके बाद वह खेसारी लाल यादव के साथ हरियाणवी गाने पर थिरकती नजर आईं। खेसारी के साथ भी सपना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed