काजल राघवानी ने शो ‘भोजपुरी बवाल’ में सुनाई ब्रेकअप की कहानी; तेज प्रताप यादव ने दी जरूरी सलाह; देखें वीडियो
Show Bhojpuri Bawaal Episode: इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ चर्चा में है। इस शो में भोजपुरी के चर्चित कलाकार अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोल रहे हैं। इसी शो में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव भी नजर आ रहे हैं। एक एपिसोड में उनके सामने भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी अपनी ब्रेकअप की कहानी सुना रही हैं।
विस्तार
रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के आगमी एपिसोड में तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी को वृंदावन में दर्शक देखेंगे। इस दौरान काजल अपने दिल टूटने का दर्द भी तेज प्रताप के साथ साझा करेंगी। वह बताएंगी कि उनके साथ पूर्व प्रेमी ने काफी बुरा व्यवहार किया था।
क्या काजल को पूर्व प्रेमी ने डराया और धमकाया था?
शो ‘भोजपुरी बवाल’ के एक प्रोमो में तेज प्रताप यादव काजल राघवानी को कहते हैं, ‘आप अपनी कहानी सुनाइए।’ इस पर काजल कहती हैं, ‘मेरी कहानी काफी दुख भरी है। मैं पांच साल तक एक व्यक्ति के साथ रिश्ते में थीं। फिर एक दिन मैंने उनके फोन में दूसरी लड़कियों के फोटो देखे। इस पर उसने कहा कि यह सब उसका एंटरटेनमेंट है।’
आगे काजल कहती हैं, ‘मुझे कहा गया है कि साथ रहना है तो रहो वरना मत रहो। साथ ही मुझे बाद में डराया और धमकाया भी गया।’
तेज प्रताप यादव ने काजल राघवानी को क्या सलाह दी?
तेज प्रताप यादव आगे प्रोमो वीडियो में कहते हैं, ‘कोई आपको परेशान कर रहा हो तो उसके खिलाफ आपाव उठाना भी आपकी जिम्मेदारी है।’ फिर वह आगे कहते हैं, ‘आप हमको बतातीं हम 2 मिनट में ठंडा कर देते।’
क्यों चर्चा में है रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’?
‘भोजपुरी बवाल’ एक रियलिटी एंटरटेनमेंट शो है, इसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे मुख्य कलाकार हैं। यह सभी भोजपुरी सिनेमा के बड़े नाम हैं। शो में अपने बारे में यह कलाकार कई बातें बता रहे हैं, जिसके बाद विवाद भी खड़े होने लगे हैं। यह शो 02 अगस्त 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।