जख्मी हाथ के साथ डांस करती दिखीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, कहा- 'दर्द हो या खुशी, गाना चलते रहना चाहिए'
Akshara Singh New Song: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना 'झुमका सवा लाख के' रिलीज हुआ है। इस गाने पर उन्होंने डांस करते हुए रील बनाई है। इस बीच देखा जा सकता है कि उनका हाथ चोटिल है।
विस्तार
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा जगत का चर्चित नाम हैं। वे अभिनय और गायिकी दोनों ही मामलों में अव्वल हैं। आज बुधवार 17 दिसंबर को उनका नया गाना 'झुमका सवा लाख के' रिलीज हुआ है। उन्होंने फैंस के साथ यह खबर साझा की है। इसके अलावा इस गाने पर एक रील भी शेयर की है। अक्षरा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उनके हाथ में चोट लगी है और प्लास्टर बंधा है।
बोलीं- 'दर्द हो या खुशी, गाना चलते रहना चाहिए'
अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे रेड टॉप और ब्लैक शॉर्ट्स पहनकर अपने नए गाने पर डांस करती दिख रही हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'गाना 'झुमका सवा लाख के' रिलीज हो गया है। दर्द हो या खुशी, गाना चलते रहना चाहिए। आदमी को हालात नहीं, अपना एटीट्यूड और माइंडसेट बदलना चाहिए'।
विज्ञापन विज्ञापन
नेटिजन्स ने जताई चिंता, पूछा- 'हाथ में क्या हुआ?'
अक्षरा सिंह के इस पोस्ट पर यूजर्स ने चिंता जाहिर करते हुए पूछा है कि उनके हाथ में क्या हुआ है? फैंस पूछ रहे हैं, 'आपके हाथ में क्या हो गया है?' एक अन्य यूजर ने पूछा, 'आपका डांस धमाकेदार है, लेकिन हाथ में चोट कैसे लगी आपको'? एक अन्य यूजर ने पूछा, 'आप लाखों नहीं, करोड़ों में एक हो अक्षरा जी'।
गाने पर आया सकारात्मक रिएक्शन
बात करें अक्षरा सिंह के हालिया रिलीज गाने की तो 'झुमका सवा लाख के गाने को उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। इसके अलावा इस गाने को उन्हीं के ऊपर फिल्माया भी गया है। गाने के बोल रवि चौहान ने लिखे हैं। गाने को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'आप शेरनी हैं और शेरनी बनकर ही रहिएगा'। कुछ यूजर्स ने लिखा है, 'भोजपुरी की शेरनी'।
