फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Akshara Singh went Baba Bageshwar dham and met dhirendra shastri video goes viral on Internet

Akshara Singh: बागेश्वर धाम के दरबार में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाबा धीरेंद्र शास्त्री को गाकर सुनाया भजन

Thu, 18 May 2023 01:56 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 18 May 2023 01:56 PM IST
सार

अब हाल ही में, अभिनेत्री बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री की शरण में देखी गईं। अभिनेत्री की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Akshara Singh went Baba Bageshwar dham and met dhirendra shastri video goes viral on Internet
अक्षरा और धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में चलती हैं। अभिनेत्री का नाम हमेशा से ही पवन सिंह के साथ जुड़ता आया है, जबकि अक्षरा ने इसपर कई बार ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। अब हाल ही में, अभिनेत्री बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री की शरण में देखी गईं। अभिनेत्री की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन

बागेश्वर बाबा से मिलीं अक्षरा सिंह
हाल ही में, भोजपुरी जगत की जानी मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बागेश्वर धाम का रुख किया। बागेश्वर धाम जाकर वह  बाबा धीरेंद्र शास्त्री से भी मिलीं। फैंस अक्षरा के इस रूप की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया वायरल हो रही तस्वीरों में अक्षरा अन्य कई लोगों के साथ बाबा की शरण में बैठी नजर आ रही हैं। यही नहीं, वह बाबा को भजन गाकर भी सुनाती हैं। वीडियो और तस्वीरों में नजर आ रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री भी बड़े मन से अभिनेत्री का भजन सुनते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


 

 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
बाबा से मुलाकात की यह वीडियो अक्षरा ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। फैंस संग इसे साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘जिनको दुनिया सुनने के लिए बेताब है, उन्होंने मुझे सुन लिया, बहुत बड़ी बात है। बागेश्वर बाबा की जय। इसके आगे अभिनेत्री ने जय सीता राम का हैशटैग भी लगाया। अभिनेत्री के इस वीडियो के साझा करते ही यह फैंस के बीच जमकर वायरल होने लगी। चंद ही मिनटों में इस वीडियो को हजारों में लाइक्स भी मिले हैं’।

Johnny Depp: जॉनी डेप को फिल्म 'जीन डू बैरी' के लिए कान 2023 में मिला स्टैंडिंग ओवेशन, भावुक हुए एक्टर

विज्ञापन

वीडियो पर फैंस लुटा रहे हैं प्यार
अभिनेत्री की इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अक्षरा ने अपनी जिंदगी में अगर कोई अच्छा काम किया है तो वह यही है।’ दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अक्षरा कितना अच्छा गाती हैं। भोजपुरी फिल्मों के अलावा पहली बार इनको भजन गाते हुए सुना है।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘भगवान ने अक्षरा सिंह को बुद्धि दे दी है। अब आपको कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed