फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshara Singh New Film Jaanu I Love You FIRST LOOK out actress shares poster Know Details

Jaanu I Love You: अक्षरा सिंह की नई फिल्म 'जानू आई लव यू' की पहली झलक आई सामने, तेवर दिखाती आईं नजर

Tue, 29 Oct 2024 08:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 29 Oct 2024 08:09 PM IST
सार

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में शुमार हैं। दर्शकों पर जितना जादू उनके अभिनय का है, उससे भी ज्यादा उनकी आवाज का है। फिलहाल उनकी नई फिल्म आ रही है, जिसका आज पोस्टर जारी हुआ है।

विज्ञापन
Akshara Singh New Film Jaanu I Love You FIRST LOOK out actress shares poster Know Details
'जानू आई लव यू' फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। वे यहां न सिर्फ अपनी निजी, बल्कि प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर अपडेट भी साझा करती हैं। आज उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के बारे में फैंस को जानकारी दी है। अक्षरा की आगामी फिल्म का नाम 'जानू आई लव यू' है। आज इसका पहला पोस्टर जारी हुआ है।

विज्ञापन

Sara Ali Khan: दिवाली से पहले देवभूमि पहुंचीं सारा अली, केदारनाथ के किए दर्शन, महादेव की भक्ति में हुईं लीन

विज्ञापन

अलग-अलग किरदारों में दिखेंगी अक्षरा?
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर 'जानू आई लव यू' की पहली झलक साझा की है। पोस्टर में अक्षरा तीखे तेवर दिखाते नजर आ रही हैं। पोस्टर में उनकी एक मुख्य तस्वीर है। इसके अलावा कई और भी लुक हैं। एक में वे फूलों की माला पहनें हाथ जोड़े नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज किसी नेता जैसा लग रहा है, जैसे कि अपनी चुनावी जीत पर जनता का आभार जता रही हों। 

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

कंगना रनौत से की तुलना
अक्षरा के साथ इस फिल्म में विक्रांत सिंह नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अनुराग मिश्रा ने किया है। फिल्म का पहला पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में उनके अलग-अलग अंदाज देखने को मिलेंगे और फिल्म काफी दिलचस्प होगी। फिलहाल पोस्टर पर यूजर्स की प्रतिक्रिया देखने लायक है। कुछ फैंस उनकी तुलना कंगना से कर रहे हैं। कमेंट कर रहे हैं, 'जिस तरह कंगना बॉलीवुड की क्वीन हैं, वैसे ही आप भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हो'। कुछ यूजर्स नई फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं।
Salman Khan: जब सलमान खान ने थप्पड़ सीन से पहले इंदिरा कृष्णन को किया आगाह, 'तेरे नाम' फिल्म की साझा की याद

विज्ञापन

‘कहे तो से सजना’ गाना हुआ रिलीज
फिल्म के अलावा अक्षरा सिंह अपने नए गाने को लेकर भी चर्चा में हैं। अभिनेत्री का गाना ‘कहे तो से सजना’ रिलीज हुआ है। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर सुना जा सकता है। हमेशा की तरह अक्षरा का यह सॉन्ग भी खूब पसंद किया जा रहा है और रील्स बन रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Saregama Hum Bhojpuri (@saregamahumbhojpuri)



Salim Khan: सलमान खान के घर दिवाली उत्सव का आगाज, सलीम खान ने खरीदी चमचमाती मर्सिडीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed