फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav and Khushi Kakkar new Bhojpuri Holi Song Bhauji Puchheli released

Khesari Lal Yadav Song: खेसारी का नया होली सॉन्ग 'भऊजी पुछेली' रिलीज, कुछ ही घंटों में बटोर लिए लाखों व्यूज

Tue, 18 Feb 2025 10:04 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Feb 2025 10:04 AM IST
सार

Khesari Lal Yadav Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना आज मंगलवार को रिलीज हुआ है। यह होली स्पेशल सॉन्ग है, जिस पर रिलीज होने के साथ ही व्यूज की बरसात हो रही है।

विज्ञापन
Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav and Khushi Kakkar new Bhojpuri Holi Song Bhauji Puchheli released
खेसारी लाल यादव का होली स्पेशल गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव की फिल्में हों या गाने, फैंस क्रेजी रहते हैं। होली का त्योहार नजदीक आ रहा है। इससे पहले भोजपुरी इंडस्ट्री में होली स्पेशल सॉन्ग धड़ाधड़ रिलीज हो रहे हैं। अक्षरा सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक, कई सितारे अपने-अपने होली सॉन्ग पेश कर रहे हैं। आज मंगलवार को खेसारी का नया गाना रिलीज हुआ है। 

विज्ञापन

Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav and Khushi Kakkar new Bhojpuri Holi Song Bhauji Puchheli released
खेसारी लाल यादव का होली स्पेशल गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब

व्यूज की हुई झमाझम बरसात
खेसारी लाल यादव का नया होली स्पेशल सॉन्ग 'भऊजी पुछेली' आज मंगलवार को अन्नपूर्णा फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ ने गाया है। अखिलेश कश्यप ने इसे लिखा है। गाने को जबर्दस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। खबर लिखे जाने तक रिलीज के महज दो घंटे में गाने को एक लाख 96 हजार व्यूज मिल चुके हैं। यह संख्या तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav and Khushi Kakkar new Bhojpuri Holi Song Bhauji Puchheli released
खेसारी लाल यादव का होली स्पेशल गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब

यूजर्स की मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
खेसारी लाल के इस गाने में देवर और भाभी के बीच का हंसी-मजाक दिखाया गया है। खेसारी का डांस हमेशा की तरह धमाकेदार है। यूजर्स को गाना पसंद आ रहा है और उनकी सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'इस बार होली पर खेसारी के गानों से ही त्योहार मनाया जाएगा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अखिलेश कश्यप ने क्या शानदार गाना लिखा है'। एक यूजर ने लिखा है, 'खेसारी लाल ने होली स्पेशल बनाने का इंतजाम कर ही दिया'।

विज्ञापन

Bhojpuri superstar Khesari Lal Yadav and Khushi Kakkar new Bhojpuri Holi Song Bhauji Puchheli released
खेसारी लाल यादव का होली स्पेशल गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब

इन फिल्मों में नजर आएंगे खेसारी
इस गाने के राइटर अखिलेश कश्यप का आज जन्मदिन भी है। फैंस उन्हें भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बात करें खेसारी के वर्क फ्रंट की तो उनके बैक टू बैक शानदार गाने आ रहे हैं। इसके अलावा उनकी दो फिल्में भी रिलीज को तैयार हैं। एक तरफ वे फिल्म 'डंस' में नजर आएंगे। तो दूसरी तरफ पारिवारिक फिल्म 'रिश्ते' में भी खेसारी को देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed