फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri Actors Pawan Singh and Manoj Tiwari got much love for their songs in Stree 2 and Panchayat 3

Bhojpuri Actors: इस साल इन भोजपुरी सितारों के गानों ने हिंदी दर्शकों को झुमाया, पवन सिंह ने गाए दो गाने

Sun, 13 Oct 2024 04:06 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 13 Oct 2024 04:06 PM IST
सार

इस साल भोजपुरी सितारों ने हिंदी दर्शकों का भी काफी मनोरंजन किया है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और मनोज तिवारी ने इस साल उन सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी, जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुए। 

विज्ञापन
Bhojpuri Actors Pawan Singh and Manoj Tiwari got much love for their songs in Stree 2 and Panchayat 3
पवन सिंह-मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी इंडस्ट्री की अपनी एक अलग पहचान है। कई ऐसे भोजपुरी सितारे हैं, जिन्हें फैंस काफी ज्यादा प्यार करते हैं। भोजपुरी अभिनेता के फैंस अपने चहते अभिनेता से इतना प्यार करते हैं कि आए दिन इन सितारों के गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं। इस इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें हैं , जो काफी अच्छे गायक भी हैं। दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव आदि कुछ ऐसे कलाकार हैं, जो अभिनय के साथ अपनी फिल्मों में गायकी भी करते हैं। इस साल इनमें से कुछ सितारों ने अपने गानों से भोजपुरी दर्शकों के साथ-साथ हिंदी दर्शकों का दिल भी जीता है। 

विज्ञापन


'पंचायत 3' में मनोज तिवारी ने गाया था गाना 
इस साल की शुरुआत में हिंदी वेब सीरीज पंचायत का तीसरा सीजन रिलीज किया गया था। ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीरीज को दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिला है। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुए इस सीरीज के तीसरे सीजन को भी दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिया। इस सीरीज में भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और राजनेता मनोज तिवारी ने 'ए ललना हिंद के सितारा' गाने को अपनी आवाज दी है, जिसे काफी ज्यादा पसंद किया गया। ये गाना दर्शकों के बीच काफी ज्यादा हिट रहा था। 
विज्ञापन

Lokesh Kanagaraj: एलसीयू के सभी अभिनेताओं को साथ लाएंगे लोकेश कनगराज, किया महत्वाकांक्षी फिल्म का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

'स्त्री 2' के गाने आई नहीं को पवन सिंह ने दी आवाज
इस साल रिलीज हुई फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' को काफी ज्यादा पसंद किया गया। राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना आदि कलाकारों से सजी ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इस फिल्म में कलाकारों के अभिनय के साथ-साथ फिल्म के गानों को भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है। इस फिल्म का एक गाना 'आई नहीं', सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ। इस गाने में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह भी नजर आए। उन्होंने इस गाने को अपनी आवाज भी दी है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saregama India (@saregama_official)



Karan Johar: करण जौहर के बेटे यश खुद के मानते हैं रॉकस्टार, सोशल मीडिया पर साझा किया क्यूट वीडियो
'विकी और विद्या का वो वाला वीडियो' में भी गाया गाना 
पवन सिंह ने 'स्त्री 2' के बाद राजकुमार राव की एक और फिल्म के गाने 'चुम्मा' को अपनी आवाज दी है। उन्होंने 'विकी और विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म में भी अपनी आवाज दी है। इस गाने को भी दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिला है और गाना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ। इस गाने में भोजपुरी सुपरस्टार के साथ राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी भी नजर आई हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)



Mallika Sherawat: मर्डर के लिए टीवी पर शर्मिंदा होने की घटना को मल्लिका ने किया याद, बोलीं- मुझे शर्म नहीं आई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed