फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   lokesh kanagaraj on his ambitious project with LCU all actors says will do Rolex standalone film after coolie

Lokesh Kanagaraj: एलसीयू के सभी अभिनेताओं को साथ लाएंगे लोकेश कनगराज, किया महत्वाकांक्षी फिल्म का खुलासा

Sun, 13 Oct 2024 03:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 13 Oct 2024 03:33 PM IST
सार

फिल्म निर्माता लोकेश कनगराज ने हाल ही में अपनी आगामी परियोजनाओं के बारे में खुलासा किया जो एलसीयू के अंतर्गत आएंगी। इस पर वे 'कुली' के बाद काम करेंगे।

विज्ञापन
lokesh kanagaraj on his ambitious project with LCU all actors says will do Rolex standalone film after coolie
लोकेश कनगराज - फोटो : एक्स

विस्तार

लोकेश कनगराज ने हाल ही में सूर्या के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पर एक बड़ा अपडेट दिया है। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म निर्माता ने साझा किया कि वह कमल हासन अभिनीत 'विक्रम' की सफलता के बाद रोलेक्स को एक स्टैंडअलोन फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं यानी बिना किसी सीक्वल या प्रीक्वल के उस फिल्म की कहानी को बयां किया जाया। इतना ही नहीं, उन्होंने रजनीकांत की कुली को खत्म करने के बाद एक ग्राउंडब्रेकिंग एलसीयू फिल्म बनाने का भी संकेत दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

लोकेश कनगराज की महत्वाकांक्षी फिल्म
लोकेश कनगराज ने कहा, 'मैंने 'विक्रम' को एक उच्च स्तर पर समाप्त करने के लिए 'रोलेक्स' का दृश्य रखा। चूंकि मैंने 'रोलेक्स' के किरदार को ऊंचा कर दिया है, इसलिए अब मैं एक स्टैंडअलोन रोलेक्स फिल्म बनाऊंगा। 'कुली' को पूरा करने के बाद मैं एलसीयू के सभी अभिनेताओं को लेकर एक शीर्ष एलसीयू फिल्म बनाने की योजना बना रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल आएंगी केवल एलसीयू की फिल्में
एलसीयू के बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि अगले पांच सालों तक वे इसके अंतर्गत आने वाली फिल्मों पर काम करेंगे। लोकेश ने कहा, 'चूंकि एलसीयू यूनिवर्स शुरू हो चुका है, इसलिए इसे ठीक से बंद करना होगा, इसलिए अगले पांच साल तक फिल्में एलसीयू यूनिवर्स के अंतर्गत आएंगी।'

विज्ञापन

इस दिन से दोबारा शूटिंग शुरू करेंगे रजनीकांत
फिलहाल लोकेश कनगराज फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'कुली' की रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं। यह फिल्म रजनीकांत के साथ उनका पहला सहयोग है। हाल ही में अपनी बातचीत के दौरान फिल्म के बारे में बात करते हुए लोकेश ने कहा कि वह अगले छह महीनों में शूटिंग खत्म करने की कोशिश करेंगे। रजनीकांत का हाल ही में चेन्नई के अपोलो अस्पताल में एक ऑपरेशन हुआ है, इसलिए वह 16 अक्तूबर को फिल्म के सेट पर शामिल होंगे। फिल्म में सत्यराज, नागार्जुन अक्किनेनी, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर और उपेंद्र भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed