फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bengaluru theatres appeal to HC to ensure smooth release of Kamal Haasan Film Thug Life

Thug Life: 'ठग लाइफ' की रिलीज को लेकर बेंगलुरु के थिएटर्स पहुंचे हाईकोर्ट, अदालत से की ये अपील

Wed, 04 Jun 2025 12:05 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 04 Jun 2025 12:05 PM IST
सार

Bengaluru Theatres On Thug Life: कर्नाटक में कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' की रिलीज को लेकर मुश्किलें आ रही हैं। ऐसे में कर्नाटक के थिएटर्स कर्नाटक हाई कोर्ट पहुंचे हैं और उन्होंने अदालत से अपील की है।

विज्ञापन
Bengaluru theatres appeal to HC to ensure smooth release of Kamal Haasan Film Thug Life
कर्नाटक हाई कोर्ट, ठग लाइफ का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिल सुपरस्टार कमल हासन की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में कमल हासन ने कन्नड़ भाषा को लेकर विवादित बयान दिया। इसके बाद कर्नाटक के संगठन उनके इस बयान की आलोचना कर रहे हैं और उनकी फिल्म 'ठग लाइफ' का विरोध कर रहे हैं। यह मामला अब हाईकोर्ट पहुंचा है। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक फिल्म के कर्नाटक में रिलीज पर रोक लगा दी है। ऐसे में कर्नाटक के थिएटर्स ने हाई कोर्ट से मांग की है कि उन्हें फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन
Trending Videos

थिएटर कर रहे फिल्म की रिलीज की मांग
'ठग लाइफ' के देशभर में रिलीज होने से पहले बेंगलुरु के कुछ सिनेमाघर कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा रहे हैं। वह मांग कर रहे हैं कि फिल्म को निर्धारित तारीख 5 जून को रिलीज करने की इजाजत दी जाए। फिल्म रिलीज के साथ ही उन्होंने सुरक्षा की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bengaluru theatres appeal to HC to ensure smooth release of Kamal Haasan Film Thug Life
ठग लाइफ ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब- @Saregamamusic

पुलिस सुरक्षा और पक्षकार बनने की मांग
एक थिएटर चेन ने कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी द्वारा दायर रिट याचिका में एक पक्षकार बनने की गुजारिश की है। थिएटर ने अदालत से याचिकाकर्ता के रूप में मामले में शामिल होने की इजाजत मांगी है। इस थिएटर का कहना है कि वह दशकों से लोगों का मनोरंजन करता रहा है। थिएटरों का कहना है कि उन्हें धमकी दी गई है कि अगर वह फिल्म रिलीज करते हैं तो उनकी संपत्ति को नुकसान हो सकता है।

यह खबर भी पढ़ें: Pankaj Tripathi: कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ को लेकर पंकज त्रिपाठी ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- ‘ये झूठी खबर है’

विज्ञापन

थिएटरों की ये हैं मांगें
आवेदक ने कहा है कि वह 5 जून से 'ठग लाइफ' को रिलीज करना चाहते हैं। उनका कहना है कि अगर स्क्रीनिंग में किसी भी तरह की देरी होती है तो उन्हें वित्तीय नुकसान हो सकता है। थिएटरों को डर है कि अगर फिल्म को अलग-अलग समय पर रिलीज किया गया तो इसकी अवैध प्रतियां ऑनलाइन प्रसारित हो सकती हैं। इससे वैध टिकटों की बिक्री कम हो सकती है। थिएटरों ने मांग की है कि फिल्म रिलीज के वक्त उन्हें सुरक्षा दी जाए।

ठग लाइफ के बारे में
'ठग लाइफ' कमल हासन की अदाकारी वाली फिल्म हैं। फिल्म में कमल हासन के अलावा सिलंबरासन, अली फजल, नस्सर, अभिरामी, अशोक सेल्वन और तृषा कृष्णन हैं। फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम ने किया है। यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। कमल हासन इस फिल्म के सहलेखक भी हैं। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed