फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Tripathi Is Not Part Of Kamal Haasan Film Thug Life

Pankaj Tripathi: कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ को लेकर पंकज त्रिपाठी ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- ‘ये झूठी खबर है’

Tue, 03 Jun 2025 05:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 03 Jun 2025 05:53 PM IST
सार

इन दिनों पंकज त्रिपाठी वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ रिलीज होगी, जिसमें पंकज त्रिपाठी के होने की खबर थी। अब इस खबर पर पंकज ने चुप्पी तोड़ी है। वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं? आखिर इसकी क्या वजह है? जानिए।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Is Not Part Of Kamal Haasan Film Thug Life
पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम@pankajtripathi

विस्तार

पंकज त्रिपाठी को लेकर चर्चा थी कि वह कमल हासन की आने वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में बॉलीवुड के एक एक्टर अली फजल भी हैं। अली फिल्म के प्रमोशन में भी दिखे लेकिन पंकज इसका हिस्सा नहीं हैं। दरअसल, हाल ही में पंकज ने बताया है कि वह ‘ठग लाइफ’ का हिस्सा नहीं हैं। 

विज्ञापन

अभिनेता नहीं हैं ठग लाइफ का हिस्सा
हाल ही में इंडिया टुडे से की गई बातचीत में पंकज त्रिपाठी कहते हैं, ‘ये झूठी खबर है, ये सत्य नहीं है। ये इंटरनेट के द्वारा पैदा की गई खबर है। मैं नहीं कर रहा हूं फिल्म।’ यह बात पंकज ने तब साझा कि जब उनसे कमल हासन के साथ काम करने का एक्सपीरियंस पूछा गया। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें:Pankaj Tripathi: नकली AI वीडियो पर पंकज त्रिपाठी ने रखी राय, बोले- इंसानी भावनाओं की सबसे ज्यादा अहमियत 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों नहीं करते दूसरी भाषा की फिल्म
पंकज त्रिपाठी बताते हैं कि एक बार वह तेलुगू फिल्म करने साउथ गए थे। जब उन्हें भाषा को लेकर दिक्कत हुई। वह कहते हैं, ‘मैं जब तेलुगू फिल्म करने गया तो काफी असहजता हुई। मैं जो बोल रहा हूं, उसका मतलब पता होना चाहिए। मैं चाहता हूं कि ऐसा कैरेक्टर करूं जो हिंदी बोलता हो, जिससे मेरे अभिनय में सहजता रहे।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Pankaj Tripathi: दीपिका के बाद अब पंकज त्रिपाठी ने 8 घंटे शिफ्ट का किया समर्थन, बोले- बहुत हुआ 16-18 घंटे काम 

ये होगी पंकज की आने वाली फिल्म 
पंकज त्रिपाठी जल्द ही एक फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में सारा अली खान, कोंकणा सेन, अली फजल और फातिमा सना शेख भी हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed