फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bengali Actress Rituparna Sengupta troubles increased ED sent summons in ration distribution scam

Rituparna Sengupta: अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता की बढ़ी मुश्किलें, ‘राशन वितरण घोटाले’ में ईडी ने भेजा समन

Thu, 30 May 2024 01:18 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 30 May 2024 01:18 PM IST
सार

बंगाली अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता को कथित ‘राशन वितरण घोटाले’ की जांच के सिलसिले में ईडी ने समन भेजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री को कोलकाता में ईडी कार्यालय में अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Bengali Actress Rituparna Sengupta troubles increased ED sent summons in ration distribution scam
रितुपर्णा सेन गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @rituparnaspeaks

विस्तार

विज्ञापन

बंगाली अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री के नाम समन जारी किया। बता दें कि पश्चिम बंगाल में कथित ‘राशन वितरण घोटाले’ की जांच के सिलसिले में 5 जून को अभिनेत्री को ईडी के अधिकारियों के सामने पेश होने को कहा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि बंगाली अभिनेत्री को कोलकाता में ईडी कार्यालय में अधिकारियों के सामने पेश होना है। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री निजी कारणों के सिलसिले में अभी अमेरिका में हैं।

देश से बाहर हैं अभिनेत्री 
अभिनेत्री सेनगुप्ता इस समय देश में नही हैं, कहा जा रहा है कि वह अमेरिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री को ईमेल के जरिए समन भेजा गया था। फिलहाल, अभिनेत्री की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
विज्ञापन

'सचिव जी' ने उठाया 'कोटा फैक्ट्री 3' की रिलीज डेट से पर्दा
विज्ञापन
विज्ञापन


‘रोज वैली चिटफंड घोटाले’ में भी हुई थी पूछताछ
इससे पहले भी ईडी अभिनेत्री से पूछताछ कर चुकी है। बता दें कि रोज वैली चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में साल 2019 में प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कथित तौर पर अभिनेत्री रोज वैली समूह के अध्यक्ष गौतम कुंडू के साथ कई विदेश यात्राओं पर गई थीं और उनके साथ कई विदेश यात्राओं पर भी गई थीं। 

कौन हैं रितुपर्णा सेनगुप्ता?
रितुपर्णा सेनगुप्ता एक बंगाली अभिनेत्री हैं। उन्हें रितुपर्णो घोष की फिल्म 'दहन' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। रितुपर्णा ने बंगाली भाषा की कई फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री का नाम बंगाली सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। सेनगुप्ता ने साल 1989 में डीडी बांग्ला पर प्रसारित बंगाली फंतासी टीवी श्रृंखला ‘श्वेत कपोत’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अपने कौशल और अभिनय के दम पर बंगाली सिनेमा जगत में अपनी पहचान स्थापित की। 
दिल्ली पुलिस को पसंद आया पंचायत का यह सीन, थपथपाई सचिव जी की पीठ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed