फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Before releasing Karate Kid Legends in india Ajay Devgn says his father veeru devgan is his teacher

Karate Kid Legends: अजय देवगन ने इस शख्स को बताया अपना उस्ताद, कहा- जो कुछ भी हूं उनकी वजह से हूं

Tue, 27 May 2025 01:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 27 May 2025 01:04 PM IST
सार

Who Is Ajay Devgn Teacher: फिल्म 'कराटे किड: लीजेंड्स' की रिलीज से पहले अजय देवगन ने बताया है कि उनका उस्ताद कौन है। इस फिल्म में अजय देवगन ने अपनी आवाज दी है।

विज्ञापन
Before releasing Karate Kid Legends in india Ajay Devgn says his father veeru devgan is his teacher
अजय देवगन, जैकी चैन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब, सोनी पिंक्चर इंडिया

विस्तार

फिल्म 'कराटे किड: लीजेंड्स' 30 मई को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले इस फिल्म में अभिनय करने वाले अभिनेता जैकी चैन और अजय देवगन का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल है। इंटरव्यू में सभी लोगों से पूछा गया कि वह अपना मिस्टर मियागी (उस्ताद) किसे मानते हैं। इस पर अजय देवगन ने हैरान करने वाला जवाब दिया है। फिल्म में मिस्टर मियागी नाम का किरदार बच्चों को कराटे सिखाता है।

विज्ञापन


पिता हैं अजय देवगन के उस्ताद
सोनी पिक्चर्स इंडिया में अजय देवगन से जब पूछा गया कि आप अपना मिस्टर मियागी (उस्ताद) किसे मानते हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया 'मेरे लिए मेरे पिता मिस्टर मियागी (उस्ताद) हैं। वह कई फिल्मों में एक्शन डायरेक्टर रहे हैं। उनका सपना था कि मैं एक अभिनेता बनूं। इस तरह से मेरा सफर शुरू हुआ। मैं जो कुछ भी हूं उनकी वजह से हूं।'

विज्ञापन

कौन है जैकी चैन का मिस्टर मियागी?
इसके बाद जैकी चैन से पूछा गया कि आपका मिस्टर मियागी (उस्ताद) कौन है? इस पर उन्होंने कहा 'मेरे लिए कई सारे मिस्टर मियागी (उस्ताद) हैं। कई उस्ताद ने मुझे सिखाया। इसलिए मेरी जिंदगी में बहुत सारे मिस्टर मियागी (उस्ताद) हैं। फिल्म में मैं मिस्टर मियागी बना हूं। मैं कई बच्चों को सिखाना चाहता हूं, जो कुछ मैंने अपने उस्ताद से सीखा है।
यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: बॉलीवुड में काम करने पर अजय देवगन से बोले जैकी चैन, आप फाइट करो मैं डांस करूंगा

Before releasing Karate Kid Legends in india Ajay Devgn says his father veeru devgan is his teacher
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत में कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'कराटे किड: लीजेंड्स' भारत में 30 मई को रिलीज होने वाली है। इसके हिंदी संस्करण में मिस्टर हान को अजय देवगन ने अपनी आवाज दी है। वहीं अजय देवगन के बेटे युग देवगन ने ली फोंग के किरदार को अपनी आवाज दी है। फिल्म 'कराटे किड: लीजेंड्स' भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

15 साल बाद जैकी चैन की वापसी
जैकी चैन 15 साल के बाद कराटे किड फ्रैंचाइज में वापस आए हैं। वह नई किस्त में मिस्टर हान के रूप में आए हैं। चीन में सेट पिछली सीरीज के उलट यह सीक्वल न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed