फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jailer 2 Cast: Rajinikanth to Vidya Balan Hrithik Roshan Mohanlal Mithun Chakraborty know about Movie starcast

Jailer 2: क्या है विद्या बालन का किरदार, फिल्म में दिखे कितने कलाकार? मेकर्स ने मिथुन के सामने रखी थी ऐसी शर्त

Thu, 15 Oct 2026 11:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 15 Oct 2026 11:54 AM IST
सार

Jailer 2 Cast: 'जेलर 2' ने दस्तक दे दी है। आज 15 अक्तूबर को फिल्म रिलीज हुई है। रजनीकांत के अलावा इस फिल्म में और कौन-कौन नजर आया है। जानिए स्टारकास्ट के बारे में..

विज्ञापन
Jailer 2 Cast: Rajinikanth to Vidya Balan Hrithik Roshan Mohanlal Mithun Chakraborty know about Movie starcast
जेलर 2 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का दर्शक जश्न मना रहे हैं। एक बार फिर रजनीकांत दमदार अंदाज में नजर आए हैं। बता दें कि यह उनकी साल 2023 में आई फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। 'जेलर 2' में रजनीकांत के अलावा साउथ और बॉलीवुड के कई चर्चित सितारे नजर आए हैं। जानिए कौन-कौन हिस्सा बना है थलाइवा की फिल्म का?

विज्ञापन
Trending Videos

Jailer 2 Cast: Rajinikanth to Vidya Balan Hrithik Roshan Mohanlal Mithun Chakraborty know about Movie starcast
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures

रजनीकांत
अभिनेता रजनीकांत को एक बार फिर 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन के रूप में देखा गया है। वह फिल्म में एक सेवानिवृत्त जेलर/आईपीएस ऑफिसर है। वे जबर्दस्त एक्शन का दम दिखाते नजर आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जेलर 2' के लिए रजनी ने करीब 110 करोड़ रुपये लिए हैं। इसके अलावा मुनाफे में भी उनकी हिस्सेदारी की खबर है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहनलाल की भूमिका क्या?
सीक्वल में मोहनलाल भी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 30 करोड़ रुपये फीस के रूप में लिए हैं। वह पहली फिल्म वाले गैंगस्टर 'मैथ्यू' के किरदार में वापस आ आए हैं।

विज्ञापन

जेलर 2 में मोहनलाल और शिवराजकुमार का कितना अहम रोल है?
इसके अलावा शिवराजकुमार भी 'जेलर 2' का हिस्सा बने हैं। वे नरसिम्हा के रूप में फिल्म से जुड़े हैं। रजनीकांत की फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल और कन्नड़ सुपरस्टार शिवराजकुमार की भूमिकाएं बेहद खास हैं। थिएटर में उन्हें देखते ही दर्शकों ने तालियों और सीटियों से स्वागत किया। निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार ने फिल्म में दोनों अभिनेताओं के स्वैग को बरकरार रखा है।

  • मोहनलाल ने मैथ्यू के अपने आइकॉनिक किरदार से वापसी की है। हालांकि, फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम सीमित है। 
  • मोहनलाल कैमियो भूमिका में हैं। मगर, उनके सीन बहुत दमदार हैं।
  • जेलर के क्लाइमैक्स में शिवराजकुमार का रोल काफी पसंद किया गया था। अब जेलर 2 में उनके किरदार का विस्तार है। उनका एक्शन भी फिल्म में आकर्षण जोड़ता है।

Jailer 2 Cast: Rajinikanth to Vidya Balan Hrithik Roshan Mohanlal Mithun Chakraborty know about Movie starcast
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

मिथुन चक्रवर्ती का क्या रोल है?  उन्होंने फिल्म के लिए कौन सी शर्त रखी थी?
फिल्म 'जेलर 2' में मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आए हैं। इस फिल्म में काम करने के लिए मिथुन ने एक शर्त रखी थी। 'जेलर 2 सुपर शो' के दौरान खुद रजनीकांत ने इसका खुलासा किया था।  फिल्म की टीम जब मिथुन के पास पहुंची तो उन्होंने अपने किरदार के बारे में पूछा। इसके बाद मिथुन ने मजाकिया अंदाज में कहा था, 'क्या मैं विलेन हूं? क्या मुझे रजनीकांत से मार खानी पड़ेगी'? फिर, वेव्स समिट में रजनीकांत और मिथुन मिले।
इस फिल्म की जिक्र छिड़ा तो मिथुन ने रजनीकांत से कहा, 'तुम कहोगे तो मैं यह फिल्म कर लूंगा। मगर, मेरी एक शर्त है कि तुम्हारा किरदार 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन न तो मुझे पीटेगा और न ही मुझ पर गोली चलाएगा'। तब रजनीकांत ने हंसते हुए जवाब दिया कि वे डायरेक्टर से पूछकर बताएंगे। हालांकि, मिथुन ने यह बात मजाकिया अंदाज में कही थी।

Jailer 2 Cast: Rajinikanth to Vidya Balan Hrithik Roshan Mohanlal Mithun Chakraborty know about Movie starcast
जेलर 2 फिल्म में विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

'जेलर 2' में विद्या बालन का किरदार क्या है?
इस फिल्म में विद्या बालन भी अहम भूमिका में नजर आई हैं। जेलर 2 के जरिए विद्या ने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया है। फिल्म में विद्या को मिथुन चक्रवर्ती की बेटी कांता की भूमिका में देखा गया है, जो मजबूत इरादों वाली महिला है। फिल्म में उनका लुक काफी बेबाक और कड़क है। 

ये सितारे भी फिल्म का हिस्सा
जेलर 2 में राम्या कृष्णन, एसजे सूर्या और सूरज वेंजरामूदु, योगी बाबू, जतिन सरना, सुनील सुखाड़ा, हकीम शाहजहां और पद्म कुमार जैसे सितारे भी हैं। इसके अलावा इस फिल्म में कई सितारों ने कैमियो रोल भी किए हैं। 

Jailer 2 Cast: Rajinikanth to Vidya Balan Hrithik Roshan Mohanlal Mithun Chakraborty know about Movie starcast
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

कैमियो भूमिका में दिखे ऋतिक रोशन समेत ये स्टार्स
बॉलीवुड के नामी एक्टर ऋतिक रोशन और जैकी श्रॉफ भी कैमियो भूमिका में दिखे हैं। ऋतिक रोशन को रॉडी के रूप में देखा गया है। वहीं, जैकी श्रॉफ का किरदार कामदेव है। इनके अलावा विजय सेतुपति, विनायकन, वसंत रवि भी हैं। वहीं, 'बिंदास' गाने में नोरा फतेही भी नजर आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed