Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Viral Video Jackie Chan says to Ajay Devgn on working in bollywood film you fight I will dance

Viral Video: बॉलीवुड में काम करने पर अजय देवगन से बोले जैकी चैन, आप फाइट करो मैं डांस करूंगा

Mon, 26 May 2025 03:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 26 May 2025 03:21 PM IST
सार

Ajay Devgn Jackie Chan: जैकी चैन ने एक वायरल वीडियो में बॉलीवुड में काम करने पर अपनी बात रखी है। वह बॉलीवुड की फिल्मों में फाइट नहीं बल्कि डांस करना चाहते हैं। देखें वीडियो।

विज्ञापन
Viral Video Jackie Chan says to Ajay Devgn on working in bollywood film you fight I will dance
जैकी चैन, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चैकी चैन दुनिया भर में अपने स्टंट के लिए मशहूर हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने नए बयान से लोगों को हैरान कर दिया है। जैकी चैन ने कहा है कि जब उन्हें मौका दिया जाता है, तो वह एक्शन करने के बजाए डांस करना पसंद करते हैं। हाल ही में जैकी चैन और अजय देवगन ने एक साथ बातचीत की। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन
Trending Videos

डांस करना चाहते हैं जैकी चैन
वीडियो में अजय देवगन ने कहा 'मैं जैकी चैन का बहुत बड़ा फैन हूं।' इसके बाद जैकी चैन ने कहा 'मुझे भारत बुलाओ, मैं आउंगा'। इस पर अजय देवगन कहते हैं कि 'मैं जैकी चैन के साथ काम करना पसंद करूंगा।' इस पर जैकी चैन अजय देवगन से कहते हैं 'तुम लड़ो, मैं डांस करूंगा।' उन्होंने यह बात इस तरफ इशारा करते हुए कही कि वह एक और बॉलीवुड फिल्म में अभिनय करना चाहते हैं। इस बार वह फिल्म में एक्शन के बजाय डांस करना चाहते हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Pictures IN (@sonypicturesin)


विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में 30 मई को रिलीज होगी फिल्म 
आपको बता दें कि फिल्म 'कराटे किड: लीजेंड्स' भारत में 30 मई को रिलीज होने वाली है। इसके हिंदी संस्करण में मिस्टर हान को अजय देवगन ने अपनी आवाज दी है। वहीं अजय देवगन के बेटे युग देवगन ने ली फोंग के किरदार को अपनी आवाज दी है। फिल्म 'कराटे किड: लीजेंड्स' भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
यह खबर भी पढ़ें: Maa: जारी हुआ 'मां' का पहला पोस्टर, शौतान से आंख मिलाती नजर आईं काजोल; तीन साल बाद सिनेमाघरों में लौटेंगी

विज्ञापन

Viral Video Jackie Chan says to Ajay Devgn on working in bollywood film you fight I will dance
कराटे किड लीजेंड्स - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है 'कराटे किड: लीजेंड्स' की कहानी?
14 मई को अजय देवगन और उनके बेटे ने मुंबई में 'कराटे किड: लीजेंड्स' का हिंदी ट्रेलर लॉन्च किया। फिल्म 'कराटे किड: लीजेंड्स' ली फोंग की कहानी है, जो एक प्रतिभाशाली कुंग-फू छात्र है। वह एक नए स्कूल की चुनौतियों का सामना करता है। इस दौरान वह दोस्ती करता है और एक स्थानीय कराटे चैंपियन का सामना करता है। वह अपने शिक्षक मिस्टर हान (जैकी चैन) और डैनियल लारूसो (राल्फ मैकचियो) की सलाह पर नए सफर पर निकलता है।

15 साल बाद जैकी चैन की वापसी
जैकी चैन 15 साल के बाद कराटे किड फ्रैंचाइज में वापस आए हैं। वह नई किस्त में मिस्टर हान के रूप में आए हैं। चीन में सेट पिछली सीरीज के उलट यह सीक्वल न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर बनी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed