मनोज बाजपेयी: 'घूसखोर पंडित' का बदला नाम, ट्रेलर के साथ रिलीज डेट आई सामने; कब थिएटर्स में दस्तक देगी फिल्म?
Manoj Bajpayee Upcoming Movie: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडित' का नाम बदल दिया गया है। मेकर्स ने 15 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया है। जानिए क्या है फिल्म का नया नाम और कब होगी रिलीज।
विस्तार
नेटफ्लिक्स ने अदालत को बताया था कि आपत्तियों को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इसका नाम बदलने का फैसला किया है। इसके बाद याचिकाकर्ता ने कहा कि उनकी शिकायत दूर हो गई है, जिसके बाद अदालत ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका का निपटारा कर दिया।
क्या है फिल्म का नया नाम और कहानी?
अब फिल्म का नाम 'गजब रात' कर दिया गया है। 'गजब रात' की कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने निजी फायदे और सही काम करने के बीच फंस जाता है।
फिल्म की कहानी एक ही रात में घटने वाली घटनाओं पर आधारित है। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे एक फैसला कई दूसरी घटनाओं को जन्म देता है और किरदारों को मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता है। साथ ही, फिल्म में उनके फैसलों और उनसे होने वाले नतीजों को भी दिखाया जाएगा।
इस फिल्म के जरिए मनोज बाजपेयी और फिल्ममेकर नीरज पांडे करीब एक दशक बाद फिर साथ आए हैं। फिल्म का निर्माण नीरज पांडे की कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स ने किया है। वहीं, रितेश शाह ने इसका निर्देशन किया है। इस फिल्म के साथ रितेश शाह निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।
ये भी पढ़ें- जेलर 2 एक्स रिव्यू: क्या पहले पार्ट से बेहतर है 'जेलर 2'? इस बात से निराश हुए फैंस; जानें यूजर्स का रिएक्शन
फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, दिव्या दत्ता, कीकू शारदा और नुसरत भरूचा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
देखें ट्रेलर-