फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Netizens Praising Hrithik Roshan cameo appearance in Rajinikanth Movie Jailer 2 actor Style viral

ऋतिक रोशन: 'जेलर 2' में ग्रीक गॉड के कैमियो ने लगाए चार चांद; सलमान खान का स्टाइल कॉपी करते दिखे अभिनेता

Thu, 15 Oct 2026 12:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 15 Oct 2026 12:39 PM IST
सार

Hrithik Roshan In Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के कई सितारे हैं। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन का भी कैमियो है। इसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Netizens Praising Hrithik Roshan cameo appearance in Rajinikanth Movie Jailer 2 actor Style viral
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'जेलर 2' आज गुरुवार को सिनेमाघरों में सज गई है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन की झलक भी दिखी है। वे कैमियो भूमिका में हैं, मगर अपनी उपस्थिति से फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। फिल्म 'जेलर 2' में ऋतिक रोशन करीब 40 साल बाद रजनीकांत के साथ नजर आए हैं। इससे पहले वे उनकी फिल्म 'भगवान दादा' में बाल कलाकार के रूप में नजर आए हैं। दिलचस्प बात यह है कि 'जेलर 2' में ऋतिक का अंदाज देख लोगों को 'दबंग' का चुलबुल पांडे याद आ जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

ऋतिक ने कैमियो रोल से जीता दिल 
फिल्म 'जेलर 2' को लेकर दर्शक उत्साहित हैं और आधी रात से उत्सव जैसा जश्न मनाना शुरू कर दिया। फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस फिल्म की जबर्दस्त तारीफ हो रही है। इस बीच ऋतिक रोशन के क्लिप्स भी फिल्म से सामने आए हैं। कैमियो भूमिका में ऋतिक को देखकर दर्शक उत्साहित हो गए हैं। 

Jailer 2: क्या है विद्या बालन का किरदार, फिल्म में दिखे कितने कलाकार? मेकर्स ने मिथुन के सामने रखी थी ऐसी शर्त

विज्ञापन
विज्ञापन

Netizens Praising Hrithik Roshan cameo appearance in Rajinikanth Movie Jailer 2 actor Style viral
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या ऋतिक रोशन ने कॉपी किया सलमान का 'दबंग स्टाइल'?
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन को स्पोर्ट्स कार से पुलिस स्टेशन पहुंचते और फिर वहां से निकलते हुए देखा जा सकता है। स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी से ऋतिक छा गए हैं। उनके स्टाइल की तुलना सलमान खान के 'दबंग' फिल्म के किरदार चुलबुल पांडे से की जा रही है। दरअसल, ऋतिक को सलमान खान वाले स्टाइल में देखा जा सकता है। वायरल क्लिप में वे शर्ट के कॉलर में चश्मा अटकाए दिखे हैं। ऐसा ही स्टाइल फिल्म 'दबंग' में सलमान खान का था, जो काफी वायरल हुआ था।
 

विज्ञापन

Netizens Praising Hrithik Roshan cameo appearance in Rajinikanth Movie Jailer 2 actor Style viral
'भगवान दादा' में ऋतिक रोशन-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

40 साल पहले रजनीकांत के बेटे बने थे ऋतिक
बता दें कि फिल्म 'जेलर 2' में रजनीकांत और ऋतिक को 40 साल बाद साथ देखा गया है। इससे पहले साल 1986 में आई फिल्म 'भगवान दादा' में रजनीकांत लीड रोल में थे। वहीं, ऋतिक रोशन को उनके दत्तक पुत्र गोविंदा की भूमिका में देखा गया था। ऋतिक रोशन बाल कलाकार के रूप में फिल्म का हिस्सा बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed