फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Before Ranveer Allahbadia Kanan Gill Asked Same Controversial Question to Jackky Bhagnani Lauren Gottlieb

IGL: रणवीर इलाहाबादिया से पहले कनन गिल ने भी जैकी भगनानी से पूछा था यही सवाल, पुराना वीडियो हो रहा वायरल

Sat, 15 Feb 2025 01:16 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 15 Feb 2025 01:16 AM IST
सार

IGL: सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कॉमेडियन कनन गिल अभिनेता जैकी भगनानी से ठीक वैसा ही सवाल पूछते नजर जैसा हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया ने पूछा था।

विज्ञापन
Before Ranveer Allahbadia Kanan Gill Asked Same Controversial Question to Jackky Bhagnani Lauren Gottlieb
कनन गिल के शो में जैकी भगनानी - फोटो : एक्स

विस्तार

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में एक विवादास्पद टिप्पणी के बाद कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। यह मामला तब उठ खड़ा हुआ जब उन्होंने समय रैना के शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' में एक कंटेस्टेंट से माता-पिता से जुड़ा एक आपत्तिजनक सवाल पूछा। इस टिप्पणी के बाद उनकी जमकर आलोचना हुई और कई एफआईआर दर्ज की गईं।

विज्ञापन

Apoorva Mukhija: आईफा एंबेसडर सूची से हटाया गया अपूर्वा मखीजा का नाम, अभद्र टिप्पणी के बाद लिया गया फैसला

विज्ञापन

पुराना वीडियो आया सामने

इस बीच एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें कॉमेडियन कनन गिल ने अपने शो पर जैकी भगनानी और लॉरेन गॉटलिब से हूबहू यही सवाल पूछा था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी कॉमेडियन रणवीर इलाहाबादिया की तरह ही अभद्र सवाल करते नजर आ रहे हैं। 
Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची पुलिस, ताला लगा देख लौटी; IGL के एडिटर से हुई पूछताछ

ऑस्ट्रेलियाई शो में भी पूछा जा चुका है यही सवाल

यह सवाल पहले ऑस्ट्रेलियाई कॉमेडी शो 'ट्रुथ ऑर ड्रिंक' में भी पूछा गया था, जिसे सैमी वाल्श होस्ट कर रहे थे। उन्होंने कॉमेडियन एलेन फांग से यह सवाल पूछा गया था।

विज्ञापन

रणवीर मांग चुके हैं माफी

इस विवादित टिप्पणी के बाद रणवीर इलाहाबादिया सोशल मीडिया के जरिए माफी मांग चुके हैं। वहीं, पूरी घटना पर समय रैना भी अपनी सफाई दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि वह 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सभी एपिसोड्स को अपने यूट्यूब चैनल से हटा रहे हैं। 
 

रणवीर ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

इस मामले में रणवीर ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई कि उनके खिलाफ जो एफआईआर दर्ज की गई हैं, उन्हें एक साथ जोड़ा जाए। उन्होंने अपनी टिप्पणी को लेकर स्पष्ट किया कि वह किसी भी कानूनी जांच में पूरी मदद करने को तैयार हैं।
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed