Apoorva Mukhija: आईफा एंबेसडर सूची से हटाया गया अपूर्वा मखीजा का नाम, अभद्र टिप्पणी के बाद लिया गया फैसला
Apoorva Mukhija: इंडियाज गॉट लेटेंट शो में अभद्र टिप्पणी करने के बाद अब अपूर्वा मखीजा का नाम आईफा एंबेसडर सूची से हटा दिया गया है।
विस्तार
'रेबेल किड' के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा इन दिनों 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस शो में उनकी ओर से कही गई विवादित बातों के बाद सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
आईफा से हटा अपूर्वा का नाम
इस बीच उन्हें एक और बड़ा झटका लगा है। अगले महीने जयपुर में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) पुरस्कार समारोह के आधिकारिक एंबेसडर की लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया है। यह कदम समय रैना के शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी के बाद उठाया गया है।
आईफा ने कही ये बात
राजस्थान की पर्यटन मंत्री और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, "आईफा की ओर से कहा गया है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा का नाम आईफा एंबेसडर की सूची से हटा दिया गया है। वह अब आधिकारिक तौर पर आईफा एंबेसडर की सूची का हिस्सा नहीं हैं।" बता दें कि हाल ही में करणी सेना ने उदयपुर में अपूर्वा की शूटिंग को रोकने की धमकी दी थी, जो इस महीने के अंत में निर्धारित थी।
Captain America: भारतीयों को पसंद नहीं आया नया कैप्टन अमेरिका, कम कमाई के मामले में इस फिल्म को छोड़ा पीछेकब होगा आईफा समारोह?
आईफा समारोह 8 और 9 मार्च को जयपुर में आयोजित होने वाला है, जिसे राजस्थान पर्यटन मंत्रालय की देखरेख में आईफा द्वारा आयोजित किया जाएगा। पहले अपूर्वा को इस समारोह के लिए एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया था।
Vicky Kaushal Movies: विक्की कौशल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्में, सूची में कौन से नंबर पर 'छावा'?