{"_id":"67af4d114e045ffd05091ee2","slug":"ranveer-allahbadia-house-locked-during-police-visit-for-controversial-remarks-probe-2025-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची पुलिस, ताला लगा देख लौटी; IGL के एडिटर से हुई पूछताछ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची पुलिस, ताला लगा देख लौटी; IGL के एडिटर से हुई पूछताछ
Fri, 14 Feb 2025 07:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 14 Feb 2025 07:32 PM IST
सार
Ranveer Allahbadia: हाल ही में मुंबई और असम पुलिस की टीमें रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंचीं, लेकिन फ्लैट में ताला लगा मिला। इसके बाद पुलिस वहां से वापस लौट आई।
विज्ञापन
रणवीर इलाहाबादिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
यूट्यूब पर 'बीयरबाइसेप्स' चैनल के जरिए मशहूर हुए पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में एक विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं। इस शो में उन्होंने कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिसके कारण उन पर कई एफआईआर दर्ज की गईं। पीटीआई के मुताबिक शुक्रवार को मुंबई और असम पुलिस की टीमें रणवीर के वर्सोवा स्थित फ्लैट पर जांच के लिए पहुंची, लेकिन फ्लैट बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस जारी कर चुकी है समन
मुंबई और असम पुलिस की टीमें रणवीर इलाहाबादिया के फ्लैट तक पहुंची, लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। इसके बाद दोनों टीमें खार पुलिस स्टेशन लौट आईं। इस बारे में पुलिस ने कहा कि हम यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया से संपर्क नहीं कर पाए, क्योंकि उनका मोबाइल फोन बंद था और उनका घर भी बंद था। साथ ही, पुलिस ने यह भी कहा कि उनके वकील से भी संपर्क नहीं हो पाया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार रणवीर को पहले 12 फरवरी को खार पुलिस स्टेशन में पेश होने का समन भेजा गया था, लेकिन जब वह नहीं पहुंचे, तो उन्हें 13 फरवरी के लिए दूसरा समन जारी किया गया था। वहीं, हाल ही में 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो के वीडियो एडिटर प्रथम सागर जांच में शामिल होने के लिए खार पुलिस स्टेशन पहुंचे। यहां उनसे पुलिस ने पूछताछ की।

महाराष्ट्र के मंभी ने दिए जांच के आदेश
महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने रणवीर इलाहाबादिया विवाद में सांस्कृतिक विभाग के अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं। विभाग को शिकायत मिली थी कि इंडियाज गॉट लैटेंट शो में अश्लीलता है और ऐसे अन्य शो बिना उचित अनुमति के दर्शकों को टिकट देकर चलाए जा रहे हैं। इसके बाद एक बैठक बुलाई गई थी जिसकी अध्यक्षता मंत्री आशीष शेलार ने की। बैठक के बाद उन्होंने विस्तृत जांच के आदेश दिए।
संबंधित वीडियो