फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Band Baja Diya Tune Gaurav Khanna Enters Lockup After Divorce Revelation Akanksha Chamola Gets Emotional

‘बैंड बजा दिया तूने’, तलाक के खुलासे के बाद ‘लॉकअप’ पहुंचे गौरव खन्ना, भावुक हुईं आकांक्षा चमोला; देखें वीडियो

Thu, 09 Jul 2026 12:53 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 09 Jul 2026 12:53 PM IST
सार

Gaurav Khanna: कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने ‘लॉकअप सीजन 2’ में गौरव खन्ना से तलाक की बात कही थी। अब हाल ही में उनके पति और एक्टर गौरव खन्ना इस शो में विजिटर के तौर पर शामिल हुए। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 

विज्ञापन
Band Baja Diya Tune Gaurav Khanna Enters Lockup After Divorce Revelation Akanksha Chamola Gets Emotional
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चर्चित अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों 'लॉकअप सीजन 2' में नजर आ रही हैं। इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में आकांक्षा ने बताया था कि उनका और गौरव खन्ना का तलाक हो रहा है। अब नए रिलीज हुए प्रोमो में खुद गौरव खन्ना विजिटर के रूप में शामिल होते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

‘लॉकअप' में गौरव की एंट्री
टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने आखिरकार ‘लॉकअप सीजन 2’ में एक विजिटर के तौर पर एंट्री कर ली है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि उन्हें देखते ही आकांक्षा चमोला काफी इमोशनल हो जाती हैं। कई दिनों से उनके शो में आने की चर्चा चल रही थी, जिसे अब आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया गया है।

विज्ञापन

गौरव की एंट्री ऐसे समय पर हुई है, जब हाल ही में आकांक्षा ने शो में खुलासा किया था कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। अब फैंस यह देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि शो में आमने-सामने आने के बाद दोनों अपने रिश्ते को लेकर क्या बात करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Band Baja Diya Tune Gaurav Khanna Enters Lockup After Divorce Revelation Akanksha Chamola Gets Emotional
गौरव खन्ना और पत्नी आकांक्षा चमोला - फोटो : इंस्टाग्राम-@gauravkhannaofficial

गौरव की एंट्री से इमोशनल हुईं आकांक्षा
‘लॉकअप सीजन 2’ के नए प्रोमो में होस्ट फराह खान ‘विजिटिंग आवर्स’ शुरू होने का ऐलान करती हैं, जबकि सभी कंटेस्टेंट्स जेल के अंदर बंद होते हैं। इस अनाउंसमेंट के बाद सभी यह जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं कि पहला विजिटर कौन होगा। फराह कहती हैं, ‘विजिटिंग आवर्स शुरू हो चुके हैं। आज सबसे मिलने आ रहे हैं हमारे पहले विजिटर।’

इसके कुछ ही देर बाद गौरव खन्ना की एंट्री होती है। वह पहले एक कविता सुनाते हैं और फिर सीधे अपनी पत्नी आकांक्षा के पास जाते हैं। इसके बाद वे मुस्कुराते हुए आकांक्षा से कहते हैं- ‘बैंड बजा दिया तूने,’ जिसे सुनकर आकांक्षा इमोशनल हो जाती हैं।

यहां देखें वीडियो-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mystic mashup💗✨ (@soulmashupofficial__)

आकांक्षा ने किया था तलाक का खुलासा
‘लॉकअप सीजन 2’ के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा चमोला ने बताया था कि वह और गौरव खन्ना शादी के 9 साल बाद अलग होने का फैसला कर चुके हैं और तलाक की ओर बढ़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं, लेकिन अब तक इस बात को प्राइवेट रखा था। आकांक्षा ने यह भी साफ किया कि उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है और दोनों अब भी एक-दूसरे से बात करते हैं।

ये भी पढ़ें- सेट पर कीड़े के काटने से बीमार पड़े राजेश शर्मा, सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने उठाई जांच की मांग; पूछे कड़े सवाल

उन्होंने कहा, ‘गौरव और मेरे बीच कुछ भी गलत नहीं है। हम अभी भी बात करते हैं, लेकिन हमें लगता है कि हम लाइफ पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं। क्योंकि हम दोनों जिंदगी से अलग-अलग चीजें चाहते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed