फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cine Worker Association Asks For Investigation After Insect Bite Leaves Rajesh Sharma Ill On Fauji Set

सेट पर कीड़े के काटने से बीमार पड़े राजेश शर्मा, सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने उठाई जांच की मांग; पूछे कड़े सवाल

Thu, 09 Jul 2026 11:30 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 09 Jul 2026 11:30 AM IST
सार

Rajesh Sharma: बॉलीवुड और बंगाली फिल्मों के जाने-माने एक्टर राजेश शर्मा इस समय कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। जानें क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Cine Worker Association Asks For Investigation After Insect Bite Leaves Rajesh Sharma Ill On Fauji Set
राजेश शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बताया जा रहा है कि हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग के दौरान राजेश शर्मा को किसी कीड़े या जहरीली मकड़ी ने काट लिया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन

अब इस मामले को लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने सख्त रुख अपनाया है और पूरे मामले की जांच की मांग की है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग खत्म होने के बाद राजेश शर्मा सेट पर मौजूद कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान, घनी झाड़ियों के पास उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया। शुरुआत में यह मामूली लगा, इसलिए उन्होंने तुरंत इलाज नहीं करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन करीब 6 घंटे बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। उनके पैर में तेज दर्द हुआ और तबीयत खराब होने लगी। इसके बावजूद वह फ्लाइट से कोलकाता चले गए। यात्रा के दौरान उन्हें तेज बुखार आ गया और बेचैनी बढ़ गई। अगले दिन उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Cine Worker Association Asks For Investigation After Insect Bite Leaves Rajesh Sharma Ill On Fauji Set
राजेश शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अब कैसी है हालत?
फिलहाल राजेश शर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत और पैर में तेजी से फैल रहे इंफेक्शन की समस्या है। बताया जा रहा है कि इंफेक्शन पैर की उंगलियों से घुटने तक फैल चुका है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

जांच की मांग क्यों उठी?
AICWA ने इस घटना को गंभीर बताते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री से हाई-लेवल जांच की मांग की है। एसोसिएशन ने सवाल उठाए हैं कि:

  • क्या सेट पर इमरजेंसी मेडिकल सुविधा मौजूद थी?

  • क्या सही समय पर एक्टर को अस्पताल ले जाया गया?

  • क्या शूटिंग के दौरान सभी सेफ्टी नियमों का पालन किया गया?

एसोसिएशन ने यह भी कहा कि अगर जांच में किसी की लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मेकर्स से भी की गई मांग
AICWA ने फिल्म के मेकर्स से यह भी कहा है कि वे राजेश शर्मा के इलाज का पूरा खर्च उठाएं और उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराएं।

ये भी पढ़ें- अंशुला कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर का खास अंदाज, मेहंदी में लिखा बॉयफ्रेंड का नाम; देखें तस्वीरें

राजेश हाल ही में 'भूत बंगला' और 'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट ' में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed