Badass Ravi Kumar Trailer: मुझे मरने की इजाजत है, डरने की नहीं, बैडएस रवि कुमार बन दहशत फैला रहे हिमेश रेशमिया
Badass Ravi kumar Trailer: गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' का पहला ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में उन्हें बड़े-बड़े डायलॉग बोलते हुए देखा जा रहा है।
विस्तार
गायक से अभिनेता बने हिमेश रेशमिया अनंत महादेवन की 2014 की पीरियड थ्रिलर 'द एक्सपोज' से 'रवि कुमार' की अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए तैयार हैं, जो 1980 के दशक के बॉलीवुड फ्लेवर से भरपूर है। गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' का पहला ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में वह बड़े-बड़े डायलॉग बोलते हुए और 'एनिमल' के रणबीर कपूर की झलक दिखाते हुए नजर आए। वीडियो में उन्होंने प्रभुदेवा के साथ अपने डांस मूव्स को भी दिखाया।
फिल्म का ट्रेलर
बैडएड रवि कुमार के ट्रेलर में हिमेश रेशमिया दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। वह एक मिशन पर है, जिसे उन्हें हर हाल में पूरा करना है। वहीं इस बीच वह अपने कई दुश्मन बना लेते हैं, जिनसे उन्हें पूरी ताकत के साथ निपटना है। ट्रेलर में वह कहते हैं कि उन्हें मरने में इजाजत है, डरने की नहीं और उनसे पंगा लेना सेहत के लिए हानिकारिक है। इसके साथ ही ट्रेलर में जॉनी लीवर और संजय मिश्रा के कुछ कॉमेडी सींस भी दिखाए गए हैं। वहीं साथ ही हिमेश रेशमिया के कुछ दिल दहला देने वाले दृश्य भी दिखाई गए, जिसमें वे खूनी अंदाज में नजर आए।
80 के दशक की झलक
2014 की द एक्पोज की रिलीज के लगभग एक दशक के अंतराल के बाद अभिनेता एक बार फिर रविकमार के किरदार में वापस आ गए हैं और अपने किरदार की विरासत को आगे ले जा रहे हैं। यह अभिनेता के इर्द-गिर्द है, यह 1980 के दशक के एक्शन मोड में है, जिसमें दमदार संवाद हैं और गोलियों की बौछार है। हिमेश इस फिल्म में निर्माता, संगीत निर्देशक और अभिनेता तो हैं ही, उन्होंने फिल्म की कहानी और स्क्रीन प्ले भी लिखा है और साथ ही बैकग्राउंड स्कोर भी किया है।
फिल्म के कलाकार
प्रभु देवा को फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए चुना गया है और फिल्म के एक्शन को वास्तविक अनुभव देने के लिए उन्होंने सुनील रोड्रिग्स (जवान और सिंघम अगेन), स्टंट सैम (तंगलान) और डेनी जॉर्डन कजुर्सिजेव (मनी हीस्ट) जैसे नामों को चुना है। फिल्म का निर्देशन कीथ गोम्स ने किया है और इसमें कीर्ति कुल्हारी, संजय जॉनी लीवर , मनीष वाधवा, अनिल जॉर्ज, राजेश शर्मा, प्रशांत नारायण, सौरभ सचदेवा, सनी लियोन जैसे नाम भी शामिल हैं और सिमोना को फिल्म में मधुबाला के रूप में पेश किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.