फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Babil khan getting upset on paparazzi for netizens reaction on viral video of huma qureshi with him

Babil Khan: पैपराजी पर क्यों नाराज हुए अभिनेता बाबिल खान, बोले- ‘कांड कर दिया तुम लोगों ने परसों…’

Thu, 17 Apr 2025 12:30 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 17 Apr 2025 12:30 PM IST
सार

Babil Khan: हाल ही में बाबिल खान मुंबई के एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए अभिनेता क्यों हुए नाराज?

विज्ञापन
Babil khan getting upset on paparazzi for netizens reaction on viral video of huma qureshi with him
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में अभिनेता पैपराजी पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते दिख रहे हैं। किसी पुराने वीडियो का अभिनेता ने किया जिक्र। 

विज्ञापन


बाबिल खान ने क्या कहा?
बॉलीवुड अभिनेता बाबिल खान बीते बुधवार को अपनी फिल्म 'लॉगआउट' के स्क्रीनिंग कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने पैपराजी से अपनी निराशा व्यक्त की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में  पैपराजी को धन्यवाद देते हुए बाबिल ने कहा, ‘कांड कर दिया तुम लोगों ने परसों। क्यों ऐसे फालतू में? क्या था वो? अजीब सा था वो, बहुत बुरा लगा सच में।’ अभिनेता ने जाते हुए जब ये कहा, तो कुछ लोगों ने इसके लिए उनसे माफी भी मांगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Paparazzi (@thepaparazzi.in)




यह खबर भी पढ़ें: JAAT 2: जाट की सफलता के बाद माइथ्री मूवी मेकर्स का बड़ा एलान, लेकर आएंगे 'जाट 2', क्या होगी स्टार कास्ट

किस लिए नाराज हुए बाबिल खान?
बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बाबिल खान अभिनेत्री हुमा कुरैशी से एक अंजान लड़की के बारे में बात कर रहे थे। बाबिल ने हुमा को बताया कि वो लड़की उनका फोन नहीं उठा रही। क्या वो उनसे नाराज है? इस पर हुमा ने कहा कि उन्हें नहीं पता, हम इस बारे में बाद में बात करेंगे। 
बाबिल के वहां से चले जाने के बाद हुमा ने मौके पर मौजूद अपनी दोस्त से कहा- 'मैं इस लड़के को थप्पड़ मारना चाहती हूं।' इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही सभी बाबिल को ट्रोल करने के साथ ही उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें बना रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Babil Khan: बाबिल खान की किस बात पर नाराज हुईं हुमा कुरैशी? बोलीं- मैं इस लड़के को थप्पड़ मारना चाहती हूं

बाबिल खान का वर्क फ्रंट
बाबिल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपनी अगली फिल्म ‘लॉगआउट’ के रिलीज के लिए तैयार हैं। यह एक मिस्ट्री ड्रामा है। फिल्म में रसिका दुग्गल भी हैं। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। उनकी इस फिल्म का दर्शकों को इंतजार है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed