Ayushmann Khurrana: 'दिवाली पर पहली बार मेरी फिल्म आ रही है, एक्साइटेड हूं', 'थामा' को लेकर बोले आयुष्मान
Ayushmann Khurrana Excited For Thamma: अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म 'थामा' को लेकर उत्साहित हैं। यह फिल्म दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी। आयुष्मान की यह पहली फिल्म है, जो दिवाली पर आ रही है। इसे लेकर वे बेहद खुश हैं।
विस्तार
मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म 'थामा' है। यह दिवाली के अवसर पर 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। आयुष्मान के करियर की यह पहली फिल्म है, जो दिवाली फेस्टिवल पर दस्तक दे रही है। इसे लेकर वे बेहद उत्साहित हैं।
बोले- 'हम रॉक करने वाले हैं'
आयुष्मान खुराना फिल्म 'थामा' को लेकर उत्साहित हैं और इसकी एक बड़ी वजह है कि दिवाली पर रिलीज होने वाली उनकी यह पहली फिल्म है। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म को लेकर कहा, 'हम रॉक करने वाले हैं'। दरअसल, हाल ही में एक्टर अपनी इस फिल्म को लेकर बात करते दिखे। उन्होंने कहा, 'मैं थामा के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। दिवाली पर पहली बार मेरी फिल्म रिलीज हो रही है। हम रॉक करने वाले हैं'। आयुष्मान के फैंस उन्हें फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं।
#WATCH | Mumbai: On his upcoming film Thamma, Actor Ayushmann Khurrana says, "Thamma is my biggest film, in terms of scale, budget, and release. For the first time, my film is releasing during a festival, this Diwali... This film is completely different from my filmography. So… pic.twitter.com/8hJAXhncuF
— ANI (@ANI) October 7, 2025
फिल्म में नोरा फतेही करेंगी आइटम नंबर
फिल्म 'थामा' के निर्देशन की कमान आदित्य सरपोतदार ने संभाली है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म में नोरा फतेही का डांस नंबर है। गाने का टाइटल 'दिलबर की आंखों का' है। यह गाना आज मंगलवार को रिलीज हुआ है और इसे दर्शकों से पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिला है।
Dilbar Ki Aankhon Ka Song: थामा का गाना 'दिलबर की आंखों का' हुआ रिलीज, नोरा फतेही ने दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स
मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवी फिल्म
बता दें कि फिल्म 'थामा' का ट्रेलर एक भव्य इवेंट में रिलीज किया गया था। इस अवसर पर मैडॉक की फिल्म 'स्त्री' की हीरोइन श्रद्धा कपूर भी मौजूद रहीं। फिल्म 'थामा' को दिनेश विजन और अमर कौशिक प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है।