फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   thamma new song dilbar ki aankhon ka release nora fatehi dance moves goes viral rashmika mandanna Ayushmann

Dilbar Ki Aankhon Ka Song: थामा का गाना 'दिलबर की आंखों का' हुआ रिलीज, नोरा फतेही ने दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स

Tue, 07 Oct 2025 02:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 07 Oct 2025 02:36 PM IST
सार

Nora Fatehi Dance: फिल्म 'थामा' का नया गाना 'दिलबर की आंखों का' रिलीज हो चुका है। इस गाने में नोरा फतेही ने जबरदस्त डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन
thamma new song dilbar ki aankhon ka release nora fatehi dance moves goes viral rashmika mandanna Ayushmann
थामा का गाना 'दिलबर की आंखों - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms

विस्तार

रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थामा' का हाल ही में गाना 'तुम मेरे न हुए' रिलीज हुआ था। वहीं आज निर्माताओं ने फिल्म का एक नया गाना 'दिलबर की आंखों का' रिलीज कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है।

विज्ञापन

 

'दिलबर की आंखों का' गाना हुआ रिलीज
आज मैडॉक फिल्म्स ने अगामी फिल्म 'थामा' का एक नया गाना 'दिलबर की आंखों का' रिलीज कर दिया है। इस गाने के आने से साफ हो गया है कि अब नोरा फतेही भी मैडॉक्स हॉरर फिल्म का हिस्सा बन गई हैं। आज 'थामा' फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना 'दिलबर की आंखों का' रिलीज कर फैंस को खुश कर दिया है। इस गाने के साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'दिवाली और भी ज्यादा गरम हो गई। #DilbarKiAankhonKa आ गया है, और@norafatehi डांस फ्लोर पर आग लगाने के लिए वापस आ गई हैं। 21 अक्तूबर को, दुनिया भर के सिनेमाघरों में #Thamma के साथ एक खूनी प्रेम कहानी लेकर आ रहा है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)


विज्ञापन
विज्ञापन

'तुम मेरे न हुए' गाना
'थामा' के गाने 'दिलबर की आंखों का' से पहले फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'तुम मेरे न हुए' रिलीज किया गया था। इस गाने में रश्मिका मंदाना ने काफी कमाल का डांस किया है। इस गाने में रश्मिका के साथ आयुष्मान खुराना भी स्टेप्स करते नजर आए। यह गाना दर्शकों को बेहद पसंद आया। 

View this post on Instagram

A post shared by Universal Music India (@universalmusicindia)


विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
नोरा फतेही के जबरदस्त डांस मूव्स पर कई फैंस ने कमेंट कर अपनी राय पेश की है। एक फैन ने लिखा, 'हे भगवान सच में फिर से आग लग गई', एक और फैन ने लिखा, 'रानी वापस आ गई है ', तो वहीं कई फैंस ने नोरा के इस डांस को तमन्ना भाटिया के डांस से कंपेयर किया है। एक फैन ने लिखा, 'वही डांस वही मूव्स वही एक्सप्रेशन वही कपड़े सब कुछ एक जैसा', एक फैन ने लिखा, 'धमाकेदार', एक और फैन ने लिखा, 'नोरा का हर कदम आग।'

फिल्म 'थामा' के बारे में
फिल्म 'थामा' एक रोमांटिक कॉमेडी हॉरर प्रेम कहानी है। इसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। इसकी पटकथा नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फलारा ने मिलकर लिखी है। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन और अमर कौशिक ने मिलकर किया है। यह मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है। इसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म दिवाली के अवसर पर 21 अक्तूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:Mirzapur Film: श्वेता त्रिपाठी ने शुरू की 'मिर्जापुर' फिल्म की शूटिंग, किरदार गोलू को लेकर बताई यह खास बात...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed