फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayushmann Khurrana praised Triptii Dimri and Avinash Tiwary starrer Laila Majnu which re-released in theatres

Laila Majnu: 'लैला मजनू' को दर्शकों से मिल रहा है काफी प्यार, लेकिन आयुष्मान खुराना को कैसी लगी फिल्म, जानें

Wed, 14 Aug 2024 07:12 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 14 Aug 2024 07:12 PM IST
सार

साजिद अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'लैला मजनू' अपनी मूल रिलीज के छह साल बाद दोबारा रिलीज की गई है। फिल्म को अभी भी काफी प्यार मिल रहा है। इस बीच मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए एक खास संदेश लिखा है। 
 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana praised Triptii Dimri and Avinash Tiwary starrer Laila Majnu which re-released in theatres
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk/tripti_dimri

विस्तार

तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी अभिनीत फिल्म 'लैला मजनू' को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दोबारा रिलीज होने के बावजूद काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है। इस बीच फिल्म की आयुष्मान खुराना ने भी तारीफ की है। उन्होंने फिल्म की काफी सराहना करते हुए कहा कि वो इस रोमांटिक ड्रामा के दीवाने हैं।

विज्ञापन

Ayushmann Khurrana praised Triptii Dimri and Avinash Tiwary starrer Laila Majnu which re-released in theatres
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk

आयुष्मान ने की 'लैला मजनू' की तारीफ
आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, "मैं हमेशा से ही गानों को लेकर जुनूनी था, लेकिन अब मैं फिल्म का भी दीवाना हो गया हूं। अभिनेता ने आगे लिखा, "क्या खूबसूरती है, फिल्म की शुद्धता के लिए धन्यवाद। दोस्त कहते रह गए, पता नहीं यह फिल्म कैसी मिस हो गई।" अभिनेता ने इस स्टोरी में निर्देशक साजिद अली, इम्तियाज अली, एकता कपूर, अश्विनी तिवारी, परमीत सेठी और सुमीत कौल को टैग भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana praised Triptii Dimri and Avinash Tiwary starrer Laila Majnu which re-released in theatres
अविनाश तिवारी और त्रिप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri

अपनी मूल कमाई से आगे निकल चुकी है दोबारा रिलीज की कमाई
बता दें कि साजिद अली द्वारा निर्देशित ये रोमांटिक ड्रामा छह साल पहले रिलीज हुई थी। दोबारा से रिलीज होने के बाद भी फिल्म ने इतिहास रच दिया है। फिल्म ने महज चार दिनों में 2.6 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन भी अपनी रफ्तार कायम रखी है। फिल्म ने सोमवार को 60 लाख रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने अब 2.6 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जो इसकी मूल कमाई 2.15 से ज्यादा है। 

विज्ञापन

Ayushmann Khurrana praised Triptii Dimri and Avinash Tiwary starrer Laila Majnu which re-released in theatres
'लैला मजनू' - फोटो : इंस्टाग्राम @sajidaliog

साल 2018 में पहली बार रिलीज हुई थी फिल्म 
हाल में ही आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू के दौरान, तृप्ति डिमरी ने खुलासा किया था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए खुद से ऑडिशन नहीं दिया था। उन्हें कास्टिंग हेड ने देखा और सोचा कि वह कश्मीरी दिखती हैं, इसलिए उन्होंने तृप्ति को ऑडिशन का सुझाव दिया। इस तरह से वह इस फिल्म का हिस्सा बनीं। बता दें कि इस फिल्म की मूल रिलीज 7 सितंबर, 2018 को हुई थी।
बड़े सितारों के बीच जॉन अब्राहम ने कैसे बनाई पहचान? बोले- मेरे साथ 'ना' बहुत हैं

Ayushmann Khurrana praised Triptii Dimri and Avinash Tiwary starrer Laila Majnu which re-released in theatres
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri

मूल रिलीज पर असफल रही थी फिल्म
'लैला मजनू' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसमें अविनाश तिवारी और त्रिप्ति डिमरी ने अभिनय किया है। इस फिल्म का निर्देशन साजिद अली ने किया है। फिल्म को मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली ने प्रस्तुत किया है। वहीं, एकता कपूर , शोभा कपूर और प्रीति अली ने फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म की मूल रिलीज पर इसे बहुत कम चर्चा मिली। इस वजह से फिल्म ज्यादा दर्शकों तक नहीं पहुंच सकी। हालांकि, बाद में कलाकारों के अभिनय और गानों की वजह से फिल्म को बहुत सराहना मिली।
Emergency Trailer X Review: 'मैं ही कैबिनेट हूं' डायलॉग पर कंगना के कायल हुए लोग, ट्रेलर को मिले पूरे नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed