फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayesha Khan was replaced a day before the song shoot was ready to leave board exams

Ayesha Khan: आयशा खान को गाने के शूट से एक दिन पहले कर दिया गया था रिप्लेस, बोर्ड परीक्षा छोड़ने को थीं तैयार!

Wed, 17 Apr 2024 06:26 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 17 Apr 2024 06:26 PM IST
सार

‘बिग बॉस 17’ में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली अभिनेत्री आयशा खान ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। हाल ही में अभिनेत्री का नया गाना ‘खाली बोतल’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
Ayesha Khan was replaced a day before the song shoot was ready to leave board exams
आयशा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘बिग बॉस 17’ फेम आयशा खान का नया गाना ‘खाली बोतल’ यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। गाने को यूट्यूब पर अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में आयशा के साथ उनके दोस्त अभिषेक भी हैं। हाल ही में गाने के प्रमोशन के लिए दोनों ने एक साक्षात्कार दिया था। इस साक्षात्कार में आयशा ने हैरान करने वाला खुलासा किया। अभिनेत्री ने बताया कि कैसे एक गाना शूट करने के लिए उन्होंने अपनी बोर्ड की परीक्षा छोड़ने का निर्णय ले लिया था, लेकिन इसका अंत काफी दुःखद रहा।

विज्ञापन



आसिम रियाज के साथ मिला था गाना

आयशा और अभिषेक की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री काफी अच्छी है। फैंस उनकी दोस्ती को बहुत पसंद करते हैं। अब उनकी यही केमिस्ट्री उनके नए गाने ‘खाली बोतल’ में देखने को मिल रही है। कुछ दिन पहले अभिनेत्री ने खुद से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार में कहा कि उन्हें ‘बिग बॉस 13’ फेम अभिनेता आसिम रियाज के साथ एक गाना करने का मौका मिला था। गाने में जैकलीन फर्नांडीज भी थी। उन्होंने कहा कि गाने में वो दूसरी मुख्य किरदार थी और शूट वाले दिन ही उनकी बोर्ड परीक्षा भी थी। अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्हें एक बड़ा अवसर मिला है, यह सोचकर उन्होंने अपनी परीक्षा छोड़ने का निर्णय कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्हें शूट से एक दिन पहले गाने से हटा दिया गया था। 

विज्ञापन

Arbaaz Khan: 'हम साथ रहते हैं, लेकिन एक-दूसरे के बारे में सब नहीं जानते हैं', सलमान संग काम करने पर बोले अरबाज

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आयशा के पास है फिल्मों के ऑफर

आयशा खान ने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। अभिनेत्री ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को लेकर कई खुलासे भी किए थे। हालांकि, कॉमेडियन ने सीजन 17 की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। वहीं, हाल ही में आयशा खान का गाना ‘खाली बोतल’ भी रिलीज हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास साउथ फिल्मों के ऑफर भी हैं। 

रामनवमी पर बच्चों के साथ घूमने निकलीं शिल्पा शेट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed