बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान अक्सर चर्चा में रहते हैं। सलमान खान के व्यक्तिगत रिश्ते चाहे जैसे भी रहे हो पर वह अपने परिवार को लेकर काफी संवेदनशील नजर आते हैं। अरबाज खान ने अपने भाई सलमान खान के साथ काम करने के बारे में बात की और कहा कि भले ही वे साथ रहते हैं, लेकिन एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान करते हैं।
2 of 5
अरबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एक नए इंटरव्यू में अरबाज ने कहा कि सलमान उनकी जिंदगी के बारे में सब कुछ नहीं जानते और न ही वह सलमान की जिंदगी के हर पहलू पर नजर रखते हैं। अरबाज ने कहा कि लोगों की धारणा है कि खान परिवार में हर कोई अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में कुछ भी करते समय पूरी तरह से जागरूक होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।
3 of 5
अरबाज खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने आगे साझा किया, “मुझे लगता है कि हममें से ज्यादातर लोग बहुत निजी जीवन जीते हैं। हम सब साथ रहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि सलमान मेरे बारे में सब कुछ जानते हैं या मैं सलमान के बारे में सब कुछ जानता हूं और ये जरूरी नहीं कि हम एक दूसरे के बारे में सब कुछ जानते हों क्योंकि जब आपका अपना भाई हो तब भी उसकी निजी जिंदगी निजी होती है। उनके पेशेवर फैसले, वित्तीय फैसले, उनके अपने होने चाहिए।”
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
अरबाज खान ने कहा कि भाई-बहनों के बीच परिवार के बीच भी सीमाएं होनी चाहिए और हम इसे कायम रखते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही उनकी सीमाएं हो, वे हमेशा सपोर्ट के लिए मौजूद रहते हैं। अभिनेता ने कहा, “बेशक, जब भी हममें से कोई एक-दूसरे का सपोर्ट चाहता है तो हम एक-दूसरे के लिए मौजूद हैं।"
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने आगे कहा, "हम ऐसा करते हैं क्योंकि यही परिवार है। एक-दूसरे के लिए मौजूद रहना, लेकिन हम खुद को एक-दूसरे पर नहीं थोपते। हमें इतनी उम्मीदें भी नहीं हैं कि चूंकि वह मेरा भाई है, इसलिए उसे मेरे लिए कुछ करना होगा।"
AP Dhillon: एपी ढिल्लों ने गिटार तोड़ने की हरकत को ठहराया सही, मीडिया पर कटाक्ष कर फिर हुए ट्रोल