फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Awez darbar reacts on abhishek bajaj eviction reports from bigg boss 19 and says it is unfair

अभिषेक के एविक्शन की खबरों पर BB 19 के पूर्व प्रतियोगी आवेज दरबार ने कही ये बात, बोले- यह गलत हो रहा है

Sat, 08 Nov 2025 11:33 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 08 Nov 2025 11:33 AM IST
सार

Bigg Boss 19: हाल ही में बिग बॉस 19 को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई, जिसमें अभिषेक बजाज के घर से बेघर होने की जानकारी है। इसे लेकर शो के पूर्व प्रतियोगी आवेज दरबार ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Awez darbar reacts on abhishek bajaj eviction reports from bigg boss 19 and says it is unfair
आवेज दरबार और अभिषेक बजाज - फोटो : एक्स

विस्तार

बिग बॉस 19 में इस वीकएंड के वार में कुछ बड़े उलटफेर होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक बजाज शो से बाहर हो चुके हैं। अब इस खबर पर एक्स कंटेस्टेंट आवेज दरबार ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे गलत फैसला बताया है। साथ ही बिग बॉस पर उन्होंने आरोप भी लगाए हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

‘वह टॉप 3 में आने के हकदार थे’
आवेज दरबार ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि अभिषेक बजाज के शो से बाहर होने की खबरें झूठी होंगी। उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वह शीर्ष 3 में आने के हकदार थे। पिछले कुछ एविक्शन काफी गलत रहे हैं।’

विज्ञापन

 

 

नेटिजंस ने दी प्रतिक्रया 
आवेज दरबार के इस ट्वीट पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने कहा, ‘आप ही उसके एकमात्र सच्चे दोस्त थे, कोई और नहीं था। अब हमें पता चला कि जब आप बाहर हुए तो वह क्यों रोया था, अब आप दोनों की याद आती है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वो टॉप 3 नहीं, बल्कि विजेता के हकदार थे। इस शो ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है।’
 


 
 


यह खबर भी पढ़ें: बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार में होगा हंगामा, सलमान खान ने खोली तान्या मित्तल की पोल; बोले- ‘भैया से सैयां पर…’

बिग बॉस 19 में होगा डबल एविक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक जानकारी सामने आई है कि इसबार शो में डबल एविक्शन होगा। पहले नीलम गिरी को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया और अब दूसरा नाम जिसने सबको चौंका दिया, वह हैं अभिषेक बजाज। यानी कि इसबार का वीकएंड वार काफी रोमाचंक होने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed