फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Avneet Kaur talk about her experience in Supriya Pathak and Annu Kapoor starrer Luv Ki Arrange Marriage

Avneet Kaur: टीवी से फिल्मों में आने के कारण अवनीत के साथ भी हुआ भेदभाव ? अभिनेत्री ने बताया सच

Sun, 09 Jun 2024 03:21 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 09 Jun 2024 03:21 PM IST
सार

टीवी पर अपना नाम बनाने के बाद अभिनेत्री अवनीत कौर ने फिल्मों में कदम रखा है। वह जल्द ही आगामी फिल्म 'लव की अरेंज मैरिज' में नजर आने वाली हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया में हुए अपने अनुभवों पर बात की है। 
 

विज्ञापन
Avneet Kaur talk about her experience in Supriya Pathak and Annu Kapoor starrer Luv Ki Arrange Marriage
अवनीत कौर - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

अवनीत कौर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लव की अरेंज मैरिज' के लिए चर्चा में हैं। उनके लिए यह एक सही फैसला साबित हुआ है। फिल्म की कहानी, उनका किरदार और फिल्म में अनुभवी सितारों की मौजूदगी उनके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है । फिल्म की कहानी उनकी मां का किरदार निभा रहीं सुप्रिया पाठक के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अनुभवी कलाकार अन्नू कपूर, उनके साथी के पिता बने हैं।  

विज्ञापन

Premgi Amaren: अभिनेता प्रेमगी अमरेन ने की शादी, निर्देशक वेंकट प्रभु ने तस्वीरों के साथ साझा की खुशी
विज्ञापन

अवनीत के लिए रहा सीखने वाला अनुभव 
फिल्म का हिस्सा बन कर अवनीत काफी रोमांचित महसूस कर रही हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए अनुभव पर कहा, "मैं हमेशा सुप्रिया मैम के हाव भाव को ध्यान से देखा करती थी, जब भी वह शूटिंग करती थीं। उनके सहज अभिनय को देखना मेरे लिए एक काफी सीखने वाला अनुभव रहा। मुझे उनकी सभी फिल्में काफी पसंद आती हैं। मुझे याद है कि गोलियों की रासलीला रामलीला में अपने अभिनय से उन्होंने मुझे चौंका दिया था"।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉसी लुक में नजर आईं आलिया भट्ट
टीवी से होने के कारण नहीं हुआ भेदभाव
अभिनय से अवनीत कौर का रिश्ता 14 साल पुराना है। उन्होनें अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उसके बाद उन्होंने फिल्मों का रूख किया। रानी मुखर्जी अभिनीत साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्दानी' से उन्होंने डेब्यू किया था। उन्होंने टीवी अभिनेताओं के बॉलीवुड में करियर बनाने के दौरान आने वाली चुनौतियों पर बात की। उन्होंने कहा, "जब मैं फिल्मों में आने की कोशिश कर रही थी, तो बहुत से लोगों ने मुझसे कहा कि यह असंभव है। हालांकि, अब मेरी धारणा अब बहुत बदल गई है। टीवी से आने के कारण फिल्म उद्योग में मेरे साथ कभी बुरा व्यवहार नहीं किया गया। वरुण धवन और अनन्या पांडे मेरे अच्छे दोस्त हैं"। 
Shows: सिविल सेवा की तैयारी कर रहे लोगों को जरूर देखने चाहिए ये शोज, लिस्ट में टीवीएफ की दो सीरीज भी शामिल
14 जून को होगी जी 5 पर प्रीमियर
'लव की अरेंज मैरिज' 14 जून 2024 को जी 5 पर प्रीमियर होने वाली है। यह इशरत आर खान द्वारा निर्देशित फिल्म है। फिल्म रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा है, जो इस बात पर प्रकाश डालती है कि प्यार उम्र से परे है। फिल्म में अवनीत कौर के अलावा सनी सिंह, अनुभवी अन्नू कपूर, सुप्रिया पाठक, राजपाल यादव आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म का लेखन राज शांडिल्य ने किया है। वहीं, इसका निर्माण भानुशाली स्टूडियो और थिंकिंक पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। 
मिनी पिंक शॉर्ट ड्रेस में अनन्या पांडे का बोल्ड एंड हॉट लुक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed