फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Avengers Endgame stunt coordinator Terry Notary confirms working on Ranbir Kapoor mega project Ramayana

Ramayana: टेरी नोटरी ने की 'रामायण' में काम करने की पुष्टि, 'एवेंजर्स एंडगेम' का एक्शन कर चुके हैं निर्देशित

Fri, 23 Aug 2024 05:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 23 Aug 2024 05:01 PM IST
सार

हॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' के स्टंट कोऑर्डिनेटर टेरी नोटरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिससे साफ हो रहा है कि फिल्म 'रामायण' आने वाली हैं और वह रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में बतौर एक्शन निर्देशक काम कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद प्रशंसक बेहद खुश हैं और रणबीर कपूर को भगवान राम के अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Avengers Endgame stunt coordinator Terry Notary confirms working on Ranbir Kapoor mega project Ramayana
रणबीर कपूर- टेरी नोटरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नितेश तिवारी अपनी आगामी मेगा बजट फिल्म 'रामायण' के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर स्टारर फिल्म के लिए हॉलीवुड के मशहूर स्टंट कोॉर्डिनेटर, मूवमेंट कोच टेरी नोटरी को साइन किया गया है। वह इस फिल्म के सारे एक्शन सीक्वेंस और मोशन कैप्चर निर्देशित कर रहे हैं। टेरी नोटरी ने 'अवतार', 'अवेंजर्स' और 'द प्लेनेट ऑफ द एप्स' जैसी फिल्मों में मोशन कैप्चर परफॉर्मर के तौर पर काम किया है। अब वह 'रामायण' में अपना कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


'रामायण' की शूटिंग की वजह से डेढ़ साल से भारत में हैं टेरी नोटरी 
रणबीर कपूर की 'रामायण' में 'एवेंजर्स' फेम टेरी नोटरी को साइन किया गया है। टेरी नोटरी 'रामायण' पर एक साल से काम कर रहे हैं और तभी से इंडिया में हैं। खबर है कि राम-रावण युद्ध और वानर सेना पार्ट के लिए उन्होंने बेहद खास एक्शन डिजाइन किया है। दरअसल, एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है, जिसमें टेरी खुद अपने 'रामायण' प्रोजेक्ट के बारे में बात कर रहे हैं। वीडियो में जब टेरी नोटरी से पूछा कि वह इंडिया में किस वजह से आए हैं। इस पर टेरी नोटरी ने जवाब देते हुए कहा कि वह 'रामायण' में एक्शन डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह एक साल से अधिक समय से फिल्म पर काम कर रहे हैं। टेरी नोटरी ने यह भी बताया कि वह पहली बार इंडिया आए हैं, और यहां उन्हें बहुत मजा आ रहा है। उन्होंने इंडिया की तारीफ भी की। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Kishor Khabiya Jain (@kishorkhabiyajain)

विज्ञापन
विज्ञापन



टेरी नोटरी ने इन हॉलीवुड फिल्मों के लिए काम
बता दें टेरी नोटरी ने जिन हॉलीवुड फिल्मों में बतौर मोशन कैप्चर परफॉर्मर काम किया है, वो हैं- 'अवतार', 'द प्लेनेट ऑफ द एप्स रीबूट' ट्रिलॉजी, 'द एडवेंचर्स ऑफ टिनटिन: द सीक्रेट ऑफ द यूनिकॉर्न', अवेंजर्स इंफिनिटि वॉर और अवेंजर्स एंडगेम। यही नहीं, उन्होंने 'हॉबिट' ट्रिलॉजी, 'कॉन्ग: स्कल आइलैंड' और 'द लॉयन किंग' के रीमेक में भी काम किया है।

जब से फिल्म में राम-सीता के किरदार में रणवीर कपूर और साई पल्लवी का लुक लीक हुआ, तभी से फैंस इस फिल्म को लेकर हर जानकारी पर णपनी नजरे रखते आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में लारा दत्ता, यश, सनी देओल, अरुण गोविल और रुकुल प्रीत सिंह समेत कई नामी चेहरों को अहम किरदारों में देख सकेंगे। अब टेरी नोटरी की बातों ने प्रशंसकों के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है।
Suriya: क्या सूर्या ने खरीदा है करोड़ों रुपयों का प्राइवेट जेट? कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed