Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aura India Tour 2026 Diljit Dosanjh Enjoy Thrilling Wildlife Safari at Gujarat Gir National Park Shares Photos

ऑरा इंडिया टूर 2026: अहमदाबाद कॉन्सर्ट से पहले जंगल सफारी पर निकले दिलजीत, गिर नेशनल पार्क से साझा किए फोटो

Wed, 18 Nov 2026 11:04 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Nov 2026 11:04 AM IST
सार

  • Diljit Dosanjh at Gir National Park: 'ऑरा इंडिया टूर 2026' के तहत दिलजीत दोसांझ का अगला कॉन्सर्ट अहमदाबाद में है।
  • इंदौर कॉन्सर्ट के बाद पंजाबी सिंगर-एक्टर गुजरात पहुंच गए हैं। कॉन्सर्ट से पहले वे सैर-सपाटे पर निकले हैं।
  • हाल ही में वे गिर नेशनल पार्क में सफारी करते दिखे। उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की हैं।

विज्ञापन
Aura India Tour 2026 Diljit Dosanjh Enjoy Thrilling Wildlife Safari at Gujarat Gir National Park Shares Photos
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

विस्तार

दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' को लेकर चर्चा में हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने 30 अक्तूबर 2026 को दिल्ली कॉन्सर्ट से की थी। फिर, अगला शो इंदौर में हुआ। अब बारी अहमदाबाद की है, जहां वे 21 नवंबर को परफॉर्म करेंगे। इससे पहले उन्होंने जंगली सफारी का लुत्फ उठाया। दिलजीत ने बताया कि सफारी का अनुभव काफी रोमांचक रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

Aura India Tour 2026 Diljit Dosanjh Enjoy Thrilling Wildlife Safari at Gujarat Gir National Park Shares Photos
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

दिलजीत बोले- 'अविश्वसनीय'
दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जंगल सफारी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। टीम के साथ वे ओपन जीप में शेर और शावकों को देखते नजर आ रहे हैं। सफारी के दौरान वे कैमरा थामे प्राकृतिक नजारों और वन्य जीवों की तस्वीरें भी क्लिक करते दिखे। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'गिर में सफारी का अविश्वसनीय अनुभव'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aura India Tour 2026 Diljit Dosanjh Enjoy Thrilling Wildlife Safari at Gujarat Gir National Park Shares Photos
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

यूजर बोले- 'शेरों के बीच पंजाब का शेर'
दिलजीत दोसांझ के पोस्ट पर नेटिजंस के रिएक्शन आ रहे हैं। फैंस उनके फोटोग्राफी के हुनर की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'शेरों के बीच पंजाबी शेर'। एक यूजर ने लिखा है, 'एक शेर बाकी सभी शेरों की तस्वीरें लेते हुए'। वहीं, कुछ यूजर्स इंदौर में कॉन्सर्ट करने के लिए सिंगर को शुक्रिया कह रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)


विज्ञापन

Aura India Tour 2026 Diljit Dosanjh Enjoy Thrilling Wildlife Safari at Gujarat Gir National Park Shares Photos
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

अहमदाबाद के बाद कहां होंगे सिंगर के कॉन्सर्ट?
बता दें कि दिलजीत का अहमदाबाद कॉन्सर्ट 21 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इसके बाद सिंगर मुंबई, बेंगलूरू और लखनऊ में भी इस टूर के तहत कॉन्सर्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed