फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aukaat ke Bahar Stephen The Bad Guys 2 These film series to release On Ott This Week Sony LIV Zee5 JioHotstar

दिसंबर के पहले सप्ताह में आएगा मनोरंजन का तूफान, रिलीज होंगी कॉमेडी और थ्रिलर से भरपूर फिल्में और सीरीज

Mon, 01 Dec 2025 07:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 01 Dec 2025 07:00 AM IST
सार

OTT Release This Week: साल 2025 का आखिरी महीना यानी दिसंबर आज सोमवार से शुरू हो गया है। हर नए सप्ताह की शुरुआत के साथ नई ओटीटी रिलीज का भी इंतजार तेज हो जाता है। दिसंबर का पहला सप्ताह इस मामले में काफी खास होगा।

विज्ञापन
Aukaat ke Bahar Stephen The Bad Guys 2 These film series to release On Ott This Week Sony LIV Zee5 JioHotstar
ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिसंबर महीने का पहला सप्ताह शुरू हो गया है। सिनेमाघरों में जहां दर्शकों को 'धुरंधर' का इंतजार है। वहीं, ओटीटी पर सिनेमा का लुत्फ उठाने वालों के लिए भी यह सप्ताह काफी खास होने वाला है। इस वीक न सिर्फ कॉमेडी का डोज मिलेगा, बल्कि साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस का भी मजा होगा। जानिए क्या-क्या है इस सप्ताह की ओटीटी लिस्ट में.... 

विज्ञापन

Aukaat ke Bahar Stephen The Bad Guys 2 These film series to release On Ott This Week Sony LIV Zee5 JioHotstar
द बैड गाइज 2 - फोटो : सोशल मीडिया

द बैड गाइज 2 
सप्ताह के पहले दिन यानी आज 01 दिसंबर को 'द बैड गाइज 2' रिलीज हो रही है। यह अमेरिकी एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज हुई थी। अब यह ओटीटी पर आ रही है। इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Aukaat ke Bahar Stephen The Bad Guys 2 These film series to release On Ott This Week Sony LIV Zee5 JioHotstar
'औकात के बाहर' - फोटो : वीडियो ग्रैब

'औकात के बाहर'
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव अब एक्टिंग डेब्यू को तैयार हैं। उनकी डेब्यू सीरीज का नाम ‘औकात के बाहर’ है। यह दिसंबर के पहले सप्ताह में दस्तक देगी। ठिकाना है अमेजन एमएक्स प्लेयर। इसकी स्ट्रीमिंग 03 दिसंबर से शुरू होगी। एल्विश यादव के अलावा सीरीज ‘औकात से बाहर’ में मल्हार राठौर, निखिल विजय, हेतल गड़ा, रोहन खुराना, केशव साधना जैसे एक्टर्स भी नजर आए। सभी कॉलेज स्टूडेंट्स के रोल में दिखाई दिए। इस सीरीज को तन्मय रस्तोगी ने निर्देशित किया है।

विज्ञापन

Aukaat ke Bahar Stephen The Bad Guys 2 These film series to release On Ott This Week Sony LIV Zee5 JioHotstar
कुत्त्रम पुरिंधावन - फोटो : सोशल मीडिया

'कुत्त्रम पुरिंधावन' 
यह एक तमिल साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसमें पशुपति, लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली और अजीत कोशी जैसे सितारे हैं। यह सीरीज सोनी लिव पर 05 दिसंबर से स्ट्रीम होगी। 

Aukaat ke Bahar Stephen The Bad Guys 2 These film series to release On Ott This Week Sony LIV Zee5 JioHotstar
'घरवाली-पेड़वाली' - फोटो : सोशल मीडिया

'घरवाली-पेड़वाली' 
इस सप्ताह की ओटीटी लिस्ट में यह शो भी शामिल है। इसके नाम से ही स्पष्ट है कि यह कॉमेडी से लबरेज होगा। इसे दर्शक 05 दिसंबर से जी5 पर देख सकेंगे। यह शो पृथ्वी मिश्रा उर्फ जीतू की जिंदगी के इर्द-गिर्द है, जिसे जिंदगी में ये श्राप मिलता है कि उसकी हर चीज उसकी जिंदगी में डबल होगी।

स्टीफन
यह तमिल फिल्म है। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक किलर पर आधारित है। यह फिल्म 05 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed