Karan Kundra: ज्योतिषी ने करण कुंद्रा के भविष्य को लेकर कही बड़ी बात, अभिनेता का क्या रहा रिएक्शन?
हाल ही में एक ज्योतिषी ने करण कुंद्रा के सामने उनके भविष्य को लेकर बड़ी बात कही दी। अपने फ्यूचर को लेकर जो बात अभिनेता को पता चली है, उसे लेकर करण का क्या रिएक्शन रहा, जानिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करण कुंद्रा टीवी का जाना-पहचाना चेहरा है, वह कई टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं। इन दिनों वह एक खास वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में एक ज्योतिषी ने करण को उनके भविष्य को लेकर सचेत किया। जानिए, ज्योतिषी ने करण के भविष्य को लेकर क्या-क्या कहा? इस पर अभिनेता ने कैसे रिएक्ट किया?
जीवन में आएगा बड़ा बदलाव
शो ‘लाफ्टर शेफ’ के एक एपिसोड में ज्योतिषी ने करण कुंद्रा को लेकर भविष्यवाणी की। करण इस शो में बतौर प्रतियोगी नजर आ रहे हैं। ज्योतिषी का कहना है कि करण की इस साल शादी हो सकती है। इस पर शो के दूसरे प्रतियोगी कृष्णा अभिषेक ने कहा, ‘इनकी जिंदगी के तेजस्वी लगने वाले हैं।’ दरअसल, करण कुंद्रा और टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश काफी समय से डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी करने की खबर भी हाल ही में सामने आई। इस पर करण ने कहा था कि अगर ऐसा होगा तो वह खुद इस खबर के बारे में बताएंगे।
करण ने दिया मजेदार जवाब
शो ‘लाफ्टर शेफ’ में ज्योतिषी को भी करण कहते हैं, ‘आप लोग मेरी शादी करवाओ, मैं जल्दी से बच्चा भी पैदा कर दूंगा।’ इस जवाब को सुनकर शो के बाकी प्रतियोगी भी हंसने लगे। करण कुंद्रा गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश की अकसर तारीफ करते हैं, साथ ही करियर में भी काफी सपोर्ट करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें:Karan Kundra: करण ने तेजस्वी प्रकाश से शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी, बोली ऐसी बात सुनकर दंग रह जाएंगे फैंस
करण कुंद्रा की आने वाली फिल्म
करण कुंद्रा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक फिल्म ‘मिसिंग फेस’ में नजर आएंगे। यह एक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी कोरोना काल के दौरान की है। करण ने इस फिल्म में बोल्ड सीन्स भी दिए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.