Karan Kundra: करण ने तेजस्वी प्रकाश से शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी, बोली ऐसी बात सुनकर दंग रह जाएंगे फैंस
टीवी की दुनिया में इन दिनों तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। अब तक करण ने इस बात को लेकर चुप्पी साध रखी थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में करण कुंद्रा ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की है।
विस्तार
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश की मां ने बताया कि बेटी जल्द ही शादी करेगी। करण और तेजस्वी के फैंस इस बात से काफी खुश हैं। लेकिन अब करण कुंद्रा अलग ही बात करते हुए नजर आए। जानिए, तेजस्वी से शादी करने को लेकर क्या कहा करण कुंद्रा ने?
अजीब सी बात कहते दिखे करण
करण कुंद्रा ने हाल ही में इंडिया फोरम्स से की गई बातचीत में कहा, ‘नहीं नहीं नहीं, वो एआई था एआई। वो तो आजकल एआई इतना खतरनाक हो गया है क्या बताऊं? बाप रे। बेचारी आंटी (तेजस्वी की मां) का एआई वीडियो बनाकर कर डाला है लोगों ने।’ यह बात कहने के बाद करण हंसने लगते हैं। यह सब बातें वह मजाक में कह रहे थे। लगता है कि करण भी तेजस्वी से शादी करने को लेकर काफी खुश हैं।
इन रियालिटी शो में व्यस्त दोनों कलाकार
इन दिनों तेजस्वी कुकिंग रियालिटी शो ‘ सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रही हैं। वहीं करण कुंद्रा भी ‘लाफ्टर शेफ’ शो में नजर आ रहे हैं। दोनों ही अलग-अलग कुकिंग रियालिटी शो का हिस्सा बने हुए हैं। दोनों की कुकिंग, फनी अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
बिग बॉस 15 में मिले करण-तेजस्वी
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी सीरियल की दुनिया में काफी मशहूर हैं। दोनों ने रियालिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में हिस्सा लिया था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, इनको इस शो में एक-दूसरे से प्यार हुआ। शो से बाहर आने के बाद इन्होंने अपना रिश्ता दुनिया के सामने स्वीकार कर लिया।