फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tejasswi Prakash On Facing Body Shaming, Says People Called Her From Football Face And Other Name

Tejasswi Prakash: ‘लोग मुझे फुटबॉल जैसे फेस वाली कहकर बुलाते थे’, तेजस्वी प्रकाश ने बॉडी शेमिंग का किया सामना

Sun, 06 Apr 2025 01:35 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 06 Apr 2025 01:35 PM IST
सार

Tejasswi Prakash On Body Shaming: अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि उन्होंने बॉडी शेमिंग का सामना किया है। उन्होंने बताया कि लोग उन्हें अजीब-अजीब नामों से पुकारते थे और उनका मजाक उड़ाते थे।

विज्ञापन
Tejasswi Prakash On Facing Body Shaming, Says People Called Her From Football Face And Other Name
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम@tejasswiprakash

विस्तार

टीवी की मशहूर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश इन दिनों रियलिटी शो सेलेब्रिटी मास्टर शेफ में नजर आ रही हैं। जिसको लेकर वो लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। उनके फैंस अपनी पसंदीदा कलाकार को शो का विनर बनाना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर तेजस्वी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ शादी की खबरों को लेकर भी चर्चाओं में बनी हुई हैं। इस बीच अभिनेत्री ने बॉडी शेमिंग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ये भी बताया कि कब उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

मुझे नहीं पसंद लोगों का किसी के शरीर पर कमेंट करना
ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत में तेजस्वी प्रकाश ने बॉडी शेमिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं हमेशा पतली रही हूं और मुझे ये अजीब लगता है जब लोग किसी के वजन पर या किसी पर शारीरिक टिप्पणी करने को ठीक समझते हैं। जैसे लोग कहते हैं, तुम बहुत पतली हो, या अब तुम स्वस्थ हो। लेकिन अगर किसी का वजन ज्यादा है तो शायद कोई ऐसा नहीं कहेगा।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: KKPK 2: राम नवमी पर 'किस किसको प्यार करूं 2' का नया पोस्टर जारी, हिंदू रीति-रिवाज के साथ फिर दूल्हा बने कपिल

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं लोगों के कमेंट को पॉजिटिव लेती हूं
तेजस्वी ने आगे कहा, “मेरा शरीर अजीब है। शरीर पतला है और चेहरा गोल-मटोल है। मुझे लेकर लोग कन्फ्यूज हो जाते थे और मुझ पर ‘फुटबॉल फेस’ जैसे कमेंट किया करते थे। यहां तक कि अभी भी मेरा चेहरा गोल-मटोल ही है और मुझे नहीं लगता कि मैं इसे बदल सकती हूं। हालांकि, मैं इन टिप्पणियों को नकारात्मक तौर पर नहीं लेती, बल्कि इन्हें पॉजिटि तरीके से लेती हूं और खुद में बदलाव करने का सोचती हूं। जैसे प्रोटीन का सेवन बढ़ाना या योगा करना।”


यह खबर भी पढ़ें: Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति और पुरी जगन्नाथ की फिल्म पर आया अपडेट, यह बॉलीवुड अभिनेत्री निभाएंगी लीड रोल

सही फीडबैक को गंभीरता से लेकर, उस पर काम करना चाहिए
अभिनेत्री ने आगे उनके ऊपर होने वाली टिप्पणियों पर कहा, “ऐसा नहीं है कि मैं इन कमेंट से अनजान हूं, लेकिन मैं इन टिप्पणियों से खुद को प्रभावित नहीं होने देती हूं। अगर मैं उनके फीडबैक से सहमत होती हूं, तो उन पर काम करती हूं। मेरा मानना है कि शारीरिक बनावट और आत्मविश्वास के बीच संतुलन बनाना काफी जरूरी है। सही फीडबैक को आपको गंभीरता से लेना चाहिए और उस पर काम करना चाहिए।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed