Bigg Boss 19: कुनिका के बाद अब इस कंटेस्टेंट की चलेगी घर में हुकुमत, घरवालों ने बनाया कैप्टन
Bigg Boss 19 New Captain: सलमान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। कुनिका को कप्तानी से हटाने के बाद अब घरवालों ने नया कैप्टन चुन लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'बिग बॉस 19 का खेल हर दिन और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। शो में ट्विस्ट और टर्न्स का सिलसिला लगातार जारी है और इसी कड़ी में अब घर की सत्ता बदल गई है। हाल ही में कुनिका को कप्तानी से हटाया गया था, जिसके बाद दर्शक यह जानने के लिए बेताब थे कि आखिर नया कैप्टन कौन बनेगा। चलिए जानते हैं आखिर अब घर का नया कप्तान कौन बना है।
अशनूर कौर बनीं नई कप्तान
टीवी की चर्चित अदाकारा अशनूर कौर बिग बॉस 19 के घर की नई कप्तान बन गई हैं। 'बिग बॉस तक' के मुताबिक अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के बीच हुई टक्कर में आखिरकार जीत अशनूर के हिस्से आई। यह मुकाबला आसान नहीं था क्योंकि घरवालों की राय बंटी हुई नजर आ रही थी। कुछ सदस्य अभिषेक के पक्ष में खड़े थे तो वहीं एक बड़ा तबका अशनूर को नया कप्तान बनाना चाहते थे। आखिरकार ज्यादातर घरवालों ने अशनूर को समर्थन दिया और उन्हें कैप्टन के तौर पर चुन लिया।
Bigg Boss 19 LIVE Updates
— BBTak (@BiggBoss_Tak) August 31, 2025
☆ Ashnoor Kaur becomes the new captain of the BB19 house, she beat Abhishek Bajaj.
☆ Bigg Boss opens the new segment in the house - The Room of Faith
कप्तान बनने के बाद सुरक्षित हुईं अशनूर
बिग बॉस हाउस में कैप्टन बनने के कई फायदे होते हैं। न सिर्फ कप्तान को घर के कामों से छूट मिलती है, बल्कि नॉमिनेशन की प्रक्रिया में भी इम्युनिटी मिलती है। साथ ही कप्तान को बिग बॉस की ओर से कुछ खास अधिकार दिए जाते हैं जिनसे वह घरवालों को दंडित भी कर सकते हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि अशनूर अपनी कप्तानी को किस तरह संभालती हैं।
बिग बॉस ने खोला 'रूम ऑफ फेथ'
कप्तानी चुनाव के साथ ही शो में एक और बड़ा ट्विस्ट आया है। बिग बॉस ने घरवालों के लिए नया सेगमेंट शुरू किया है जिसका नाम है – ‘रूम ऑफ फेथ’। इस कमरे का मकसद अभी पूरी तरह सामने नहीं आया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां पर घरवालों की सोच, विश्वास और रिश्तों की परीक्षा ली जाएगी। ऐसे में ये नया कांसेप्ट शो को और भी रोमांचक बनाने वाला है।
कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?
'बिग बॉस तक' के मुताबिक इस हफ्ते जिन कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर जाने का खतरा मंडरा रहा है, उनके नाम इस तरह हैं-
- मृदुल तिवारी
- आवेज दरबार
- कुनिका सदानंद
- तान्या मित्तल
- अमाल मलिक
Nominated Contestants for this week
☆ Mridul Tiwari
☆ Awez Darbar
☆ Kunicka Sadanand
☆ Tanya Mittal
☆ Amaal Mallik
Comments - who will EVICT?
— BBTak (@BiggBoss_Tak) August 31, 2025
ये पांचों कंटेस्टेंट्स फिलहाल दर्शकों के वोट पर निर्भर हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि किसका सफर यहां खत्म होता है और किसे फैंस का साथ मिलता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.