Aruna Vasudev: 'एशियाई सिनेमा की मां' अरुणा वासुदेव ने दुनिया को कहा अलविदा, शोक में डूबा फिल्म जगत
मशहूर फिल्म समीक्षक और लेखिका अरुणा वासुदेव ने गुरुवार को 88 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन सप्ताह से अस्पताल में थी भर्ती
वासुदेव का पिछले तीन सप्ताह से एक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके एक करीबी ने बताया, वह कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्हें अल्जाइमर था और बुढ़ापे से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रही थीं। आज सुबह अस्पताल में उनका निधन हो गया।
Thursday Box Office: 'स्त्री 2' को टक्कर देने में कितनी सफल रही विजय की 'गोट'? कलेक्शन पर फरमाएं गौर
Deeply saddened by the passing of Aruna Vasudev, the Mother of Asian Cinema, who promoted Indian and Asian films globally. Honored her with our Lifetime Achievement Award last year. Her legacy endures. RIP. pic.twitter.com/XsoVx83aXA
— Film Heritage Foundation (@FHF_Official) September 5, 2024
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से हुई थी सम्मानित
एशियाई सिनेमा की जननी अरुणा वासुदेव के निधन से सिनेमा की दुनिया के लोगों को बहुत दुख पहुंचा है। बता दें कि उन्होंने भारतीय और एशियाई फिल्मों को विश्व स्तर पर बढ़ावा दिया। पिछले साल ही उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
फिल्मी सितारों ने जताया दुख
अरुणा वासुदेव की शादी दिवंगत राजनयिक सुनील रॉय चौधरी से हुई थी। उनके परिवार में उनकी ग्राफिक डिजाइनर बेटी यामिनी रॉय चौधरी हैं, राजनेता वरुण गांधी की पत्नी हैं। दिग्गज के निधन पर कई फिल्मी सितारों ने दुख जताया है। शबाना आजमी ने लिखा, ‘आज सुबह फिल्म लेखिका और क्यूरेटर अरुणा वासुदेव के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।’ साथ ही सिनेमा से जुड़े अन्य लोगों ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।
'नागिन' से लोकप्रिय हुईं सायंतनी, कभी पाई-पाई को हो गई थीं मोहताज
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.