फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aruna Irani Health Update: actress addressed concerns about her health revealed she will recover soon

Aruna Irani: अरुणा ईरानी ने बताया सेहत का हाल, बोलीं- '10 दिनों में फिर चलने लगूंगी, तब तक रेस्ट कर रही हूं'

Wed, 26 Feb 2025 05:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 26 Feb 2025 05:11 PM IST
सार

Aruna Irani Health Update: अरुणा ईरानी हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर व्हील पर नजर आईं। उन्हें इस हालत में देख फैंस चिंता में हैं। अरुणा ने अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया है।

विज्ञापन
Aruna Irani Health Update: actress addressed concerns about her health revealed she will recover soon
अरुणा ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री अरुणा ईरानी हाल ही में बैंकॉक में गंभीर रूप से घायल हो गईं। दरअसल, अचानक गिर जाने की वजह से उनके पैर में चोट आई। उपचार के बाद वे हाल ही में मुंबई लौटीं, जहां उन्हें बैसाखी का सहारा लिए व्हीलचेयर पर देखा गया। फैंस चिंता में हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या? अरुणा ईरानी ने अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि वे जल्द स्वस्थ होंगी।

विज्ञापन

पैर में फ्रैक्चर की वजह से ली व्हीलचेयर
एयरपोर्ट पर अरुणा ईरानी को व्हीलचेयर पर देख चिंचित फैंस को अभिनेत्री ने अपनी सेहत का हाल बताते हुए कहा कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगी। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में अरुणा ईरानी ने कहा कि उनकी हालत में सुधार है और जल्द ही पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद है। बैंकॉक में गिरने के बाद पैर में फ्रैक्चर होने के कारण वे व्हीलचेयर का इस्तेमाल कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शॉपिंग के लिए निकली थीं और अचानक हुआ हादसा
अरुणा ईरानी ने कहा कि प्लास्टर जल्द ही हटा दिया जाएगा और उन्हें उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर वे पूरी तरह से चलने-फिरने लगेंगी। अरुणा ईरानी ने कहा कि वे अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के लिए बेहद खुश हैं और उनके प्रति आभारी हैं, जो लगातार उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट मांग रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ठीक होने की प्रक्रिया में काफी चुनौतियां थीं, क्योंकि वह पैर की चोट के साथ-साथ वायरल संक्रमण से भी जूझ रही थीं। अरुणा ईरानी बैंकॉक में शॉपिंग के लिए निकलीं थीं, तभी अचानक गिरने से उनके पैर में चोट लग गई।

यह खबर भी पढ़ें:
Karan Johar: करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने मार्को निर्देशक के साथ मिलाया हाथ, एक्शन फिल्म पर साथ करेंगे काम

विज्ञापन

कल ही लौटी हैं मुंबई
अरुणा ईरानी ने अपनी रिकवरी टाइमलाइन साझा करते हुए कहा, 'मैं अगले 10 दिनों में चलने लगूंगी। एक और सप्ताह में प्लास्टर हट जाएगा, और फिर मैं धीरे-धीरे चलना शुरू कर दूंगी। तब तक, मैं मुंबई में अपने घर पर आराम कर रही हूं। बता दें कि अदाकारा कल मंगलवार 25 फरवरी को ही मुंबई लौटी हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
The Paradise: महाशिवरात्रि पर नानी की 'द पैराडाइज' का 'रॉ स्टेटमेंट' जारी, टीजर की रिलीज डेट का भी खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed