Karan Johar: करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने मार्को निर्देशक के साथ मिलाया हाथ, एक्शन फिल्म पर साथ करेंगे काम
फिल्म निर्माता हनीफ अदेनी अपनी हालिया फिल्म मार्को की सफलता से बहुत खुश हैं। अब वह हिंदी सिनेमा में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस के साथ हाथ मिलाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयालम सिनेमा के एक्शन स्टार हनीफ अदेनी बॉलीवुड में आने की तैयारी कर रहे हैं और वह इसे अपने स्टाइल में कर रहे हैं। मार्को की भूमिका में धमाल मचाने के बाद फिल्म निर्माता को किसी और ने नहीं, बल्कि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने एक धमाकेदार एक्शन फिल्म के लिए साइन किया है, जो जितनी दमदार है, उतनी ही मजेदार भी है।
कई भाषों में रिलीज होगी फिल्म
द ग्रेट फादर (2017) और मिखेल (2019) जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाने वाले हनीफ अदेनी ने एक बार फिर मार्को के साथ अपनी प्रतिभा साबित की, जो एक क्रूर और अथक एक्शन से भरपूर फिल्म है। अब, वह अपनी सिग्नेचर हाई-इम्पैक्ट स्टोरीटेलिंग को हिंदी सिनेमा में लाने के लिए तैयार हैं। कथित तौर पर आगामी प्रोजेक्ट को बहुभाषी रिलीज के लिए प्लान किया जा रहा है। फिल्म के बारे में विवरण अभी भी गुप्त रखा गया है।
आधिकारिक एलान का इंतजार
हनीफ अदेनी के जुड़ने से धर्मा प्रोडक्शंस बैनर बड़े पर्दे पर एक्शन की उम्मीद जगा रहा है। दूसरी ओर इसके आधिकारिक एलान का इंतजार है। साथ ही कलाकारों की घोषणा होनी भी बाकी है। हनीफ अदेनी एक फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं, जो मलयालम सिनेमा में काम करते हैं। उन्होंने 2017 की फिल्म द ग्रेट फादर से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। पटकथा लेखक के रूप में उनका अगला काम अमीर है, जिसमें ममूटी मुख्य भूमिका में हैं।
धर्मा प्रोडक्शंस के प्रोजेक्ट्स
धर्मा प्रोडक्शंस अब कई प्रोजेक्ट्स की रिलीज की तैयारी कर रहा है, जिनमें से एक है- केसरी: चैप्टर 2, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे स्टारर यह फिल्म राजनेता और वकील सी. शंकरन नायर के इर्द-गिर्द घूमती वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। इसके साथ ही, धड़क 2 भी है, जो 2018 की तमिल फिल्म परियेरम पेरुमल पर आधारित एक शक्तिशाली लव ड्रामा है, जिसमें तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में हैं।