फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Paradise Makers shares nani film Raw Statement on mahashivratri 2025 teaser to release on 3 march 2025

The Paradise: महाशिवरात्रि पर नानी की 'द पैराडाइज' का 'रॉ स्टेटमेंट' जारी, टीजर की रिलीज डेट का भी खुलासा

Wed, 26 Feb 2025 05:10 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 26 Feb 2025 05:10 PM IST
सार

The Paradise: नानी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, आज महाशिवरात्रि के अवसर पर निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ा दिलचस्प अपडेट साझा किया है। 

विज्ञापन
The Paradise Makers shares nani film Raw Statement on mahashivratri 2025 teaser to release on 3 march 2025
द पैराडाइज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

श्रीकांत ओडेला एक युवा निर्देशक हैं, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म 'दशहरा' से ही अपनी छाप छोड़ी थी, जिसमें नानी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म एक जबर्दस्त हिट साबित हुई और नानी को बॉक्स ऑफिस पर पहली बार 100 करोड़ की सफलता मिली। श्रीकांत अब एक बार फिर नानी के साथ एक और पीरियड ड्रामा फिल्म 'द पैराडाइज' के लिए साथ आए हैं। वहीं, अब निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ा नया अपडेट साझा किया है।

विज्ञापन

इस दिन आएगा टीजर
निर्माताओं ने दर्शकों को आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर खास तोहफा दिया है। उन्होंने 'द पैराडाइज' के टीजर की रिलीज की तारीख का खुलासा किया है। फिल्म का टीजर 3 मार्च, 2025 को रिलीज होगा। साथ ही उन्होंने पोस्ट साझा कर यह भी बताया है कि फिल्म के निर्माण का काम कहां तक पहुंचा है।
विज्ञापन

एडिटिंग प्रोसेस में फिल्म
पैराडाइज के निर्माताओं ने एक्स पर एडिटिंग की कुछ झलकियां साझा की हैं। दृश्य में बस पानी की बौछार दिखाई देती है। निर्माताओं ने सभी उत्साहित प्रशंसकों को अपडेट किया कि रॉ स्टेटमेंट का संपादन लॉक कर दिया गया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'श्रीकांत ओडेला द्वारा किए जाने वाले उत्साह का इंतजार करें। अनिरुद्ध संगीत में बोल्ड और वाइल्ड नेचुरल स्टार नानी। देखते रहिए।'

मुख्य अभिनेत्री का फैसला बाकी
रॉ स्टेटमेंट की फीमेल लीड को अभी फाइनल किया जाना बाकी है। 'द पैराडाइज' निर्देशक श्रीकांत ओडेला के साथ नानी की दूसरी फिल्म है। दोनों ने पुरस्कार विजेता फिल्म दशहरा में साथ काम किया था, जो 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। श्रीकांत ओडेला के साथ उनके सहयोग के अलावा 'द पैराडाइज' संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के साथ नानी की तीसरी फिल्म भी होगी।
Karan Johar: करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने मार्को निर्देशक के साथ मिलाया हाथ, एक्शन फिल्म पर साथ करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed