Bigg Boss 19: अमाल मलिक के BB19 में शामिल होने पर क्या रहा सिंगर अरमान का रिएक्शन? बोले- ‘भाई साहब को कौन…’
पिछले दिनों सिंगर अमाल मलिक ने अपने परिवार से रिश्ता तोड़ लिया था। लेकिन सिंगर और भाई अरमान मलिक के साथ नाता बरकरार रहा। अब अमाल मलिक ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ रहे हैं। क्या अरमान अपने भाई अमाल के इस फैसले को सपोर्ट कर रहे हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का आगाज हो चुका है। शो में एंटरटनेमेंट की अलग-अलग फील्ड से कई कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। सिंगर अमाल मलिक भी शो का हिस्सा बने हैं। इस फैसले पर उनके भाई और मशहूर सिंगर अरमान मलिक का क्या रिएक्शन था? क्या वह अपने भाई के इस फैसले को सपोर्ट करते हैं? इस बारे में अरमान ने ट्विटर पोस्ट के जरिए अपना नजरिया साझा किया है।
अरमान ने कहा- ‘अमाल साहब को कौन समझाए?’
एक यूजर ने अरमान मलिक के एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पूछा कि अमाल के बिग बॉस में शामिल होने पर उनका क्या रिएक्शन था? इस पर अरमान जवाब देते हैं, ‘जाहिर तौर पर शो उनके लिए नहीं था। लेकिन अमाल भाई साहब को कौन समझाए? चलिए बोर्डिंग स्कूल समझकर कुछ मस्ती करके वापस आ जाएंगे। अभी बहुत गाने पेंडिंग हैं।’
Obviously was never for it, but ab Amaal bhai sahab ko kaun samjhaye. Anyway, boarding school samajhke kuch masti karke aajaye wapas. Bahut gaane pending hai 🥲 https://t.co/ackYAq3iLd
— ARMAAN MALIK (@ArmaanMalik22) August 25, 2025
भाई का हौसला भी बढ़ाया
आगे एक और ट्वीट में अरमान अपने भाई अमाल मलिक का हौसल बढ़ाते हैं। वह लिखते हैं, ‘जीत कर आना शेरखान।’ साथ ही वह दूसरे प्रतियोगियों को भी अलर्ट करते हैं और लिखते हैं, ‘बाकी लोगों को बेस्ट ऑफ लक।’ दरअसल, शो में अमाल मलिक को बहुत खर्राटे लेते हुए देखा गया है।
Jeet ke aana sher khan 🦁💪 break a leg! (just not literally) 😂 https://t.co/CwCPKlJI3k
— ARMAAN MALIK (@ArmaanMalik22) August 25, 2025
अमाल ने क्यों अपने परिवार से दूरी बनाई थी जानिए?
कुछ महीने पहले एक साेशल मीडिया पोस्ट के जरिए सिंगर अमाल मलिक ने जानकारी दी थी कि वह क्लिनिकल डिप्रेशन से ग्रस्त हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने इसके लिए बहुत हद तक परिवार को दोषी माना। साथ ही परिवार से दूरी बनाने की बात भी की। लेकिन बाद में उन्होंने वो पोस्ट डिलीट कर दी। मगर इस फैमिली इश्यू के बीच उन्होंने अपने भाई अरमान के साथ रिश्ते को सहज और कभी ना टूटने वाला बताया था। अब जब अमाल ‘बिग बॉस 19’ में शामिल हुए हैं तो भाई अरमान उन्हें पूरा सपोर्ट कर रहे हैं।