फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   armaan malik exclusive interview on new song with amaal malik clears any differences speculations

Armaan-Amaan Malik Reunite: रिश्तों में आई दूरी मिटी, अब फिर साथ गूंजे सुर; अरमान बोले- ‘वो सिर्फ भाई नहीं…’

Wed, 18 Jun 2025 02:08 PM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:08 PM IST
सार

Armaan Malik Interview: मलिक ब्रदर्स के बीच पिछले काफी समय से मतभेद की खबरें चल रही थीं लेकिन अब अरमान मलिक अपने भाई के साथ गाना लेकर आए हैं, जिसके बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है।

विज्ञापन
armaan malik exclusive interview on new song with amaal malik clears any differences speculations
अरमान मलिक और अमाल मलिक - फोटो : एक्स

विस्तार

कुछ महीने पहले तक मलिक परिवार से जुड़ी मतभेद की खबरों ने सबको चौंका दिया था। म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता और भाई अरमान मलिक से दूर होने की बात कही थी। कई लोग यही सोचने लगे कि अब शायद ये साथ नहीं दिखेंगे। लेकिन अब वही दोनों भाई एक साथ लौट आए हैं।

विज्ञापन

हाल ही में अरमान मलिक ने अपने भाई अमाल के साथ मिलकर एक सिंगल ‘बारी बारी’ रिलीज किया है। गाना गाया है अरमान ने वहीं इसे कंपोज किया है अमाल ने। अमर उजाला डिजिटल से बातचीत के दौरान अरमान ने इस गाने और भाई के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की। 

विज्ञापन

अमाल के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अब जब आप दोनों साथ आए हैं, तो कैसा रहा ये सफर? क्या ये दूरी आपको और करीब ले आई?

विज्ञापन
विज्ञापन

हां, ये सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन मैं कह सकता हूं कि हम दोनों अब पहले से भी ज्यादा क्लोज हो गए हैं। उस पूरे फेज के दौरान बहुत सारी बातें हुईं, जो शायद पहले कभी नहीं हुई थीं।हमने दिल से एक-दूसरे को समझा, जो भी मिसअंडरस्टैंडिंग्स थीं उन्हें क्लियर किया। हमारी बॉन्डिंग अब और सॉलिड हो गई है। मैं कह सकता हूं कि इससे पहले इतना गहरा रिश्ता नहीं था। 


ये खबर भी पढ़ें: Father's Day: कहीं बात करना था मुश्किल तो किसी ने पिता से सीखा डिसिप्लिन, फादर्स डे पर पढ़ें सेलेब्स के किस्से

Trending Videos

armaan malik exclusive interview on new song with amaal malik clears any differences speculations
अमाल मलिक और अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम- @amaal_mallik

क्या आपको कभी लगा कि म्यूजिक तो बस एक जरिया है, असली रिश्ता उससे कहीं गहरा है?

बिलकुल! म्यूजिक हमें जोड़ता है, लेकिन हमारा रिश्ता उससे कहीं गहरा है। बचपन से एक-दूसरे के सुरों में पले-बढ़े हैं। मम्मी-पापा ने ऐसा माहौल बनाया जहां दिल की बात खुलकर हो सके। अमाल सिर्फ भाई नहीं है… वो मेरे लिए एक गुरु जैसा है। जब भी मुझे किसी चीज पर राय चाहिए होती है, सबसे पहले उसी के पास जाता हूं। और ये बात मैं सच में बहुत रिस्पेक्ट करता हूं। क्योंकि हर किसी को ऐसा रिश्ता नहीं मिलता।

अमाल के साथ फिर से काम करना... ये सफर कैसा रहा आप दोनों भाइयों के लिए?

ये गाना हमने लगभग एक साल पहले बनाया था, जून के महीने में। इसकी जर्नी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। कई बार लगा कि अब इसे रिलीज करते हैं, फिर कभी नहीं कर पाए। फाइनली हमें एक सही विंडो मिली। मैंने सोचा इसे एक स्पेशल मौके पर निकालना चाहिए। अमाल का बर्थडे 16 जून को होता है और हमने 18 जून को इसे रिलीज किया।

बहुत वक्त बाद हमारा कोई सिंगल आ रहा है। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि इस गाने का वाइब बहुत अलग है…बहुत फन है, कैजुअल है। हमारे बाकी गाने ज्यादातर रोमांटिक और इमोशनल रहे हैं, लेकिन ‘बारी बारी’ एकदम मस्तीभरा है।

armaan malik exclusive interview on new song with amaal malik clears any differences speculations
सिंगर अरमान मलिक और सिंगर-कंपोजर अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@armaanmalik, @amaal_mallik

एक ऐसा लम्हा जो हमेशा याद रहेगा इस गाने से जुड़ा?
शायद पहली बार ऐसा हुआ कि जिस रफ वॉइस टेक को सिर्फ डेमो के लिए गाया था, वही फाइनल में रखा गया। स्पीकर ऑन था, एक ही टेक में गा दिया… और जो फील उस वक्त थी, वो दोबारा नहीं आ सकी। जितनी बार ट्राय किया, वो इमोशन वापस नहीं आया। इसलिए सोचा - यही टेक रख देते हैं।

भाई होने के नाते अमाल का आपकी लाइफ में क्या रोल रहा है?
अमाल मेरे लिए सिर्फ़ एक भाई नहीं, एक गाइड, एक दोस्त, एक सपोर्ट सिस्टम है। हम दोनों का रिश्ता ऐसा है कि अगर वो कुछ शुरू करता है, तो मैं उसे पूरा करता हूं …और उल्टा भी। हम एक-दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करते हैं। मैं हमेशा कहता हूं - चाहे कुछ भी हो जाए, भाई ही है जो आपको वापस खींच लाता है। आज हम साथ हैं, मजबूत हैं, और आगे भी ऐसे गाने बनाएंगे जो सिर्फ हिट नहीं, दिल से निकले हुए हों।

क्या आप दोनों की ये जर्नी कभी किसी गाने का हिस्सा बन सकती है?
100%, अगर सही वक्त आया, तो हम जरूर अपनी कहानी को भी सुरों में ढालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed