फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   AR Rahman composed music in Ram Charan upcoming movie RC 16 know about film cast

Ram Charan: राम चरण की 'आरसी 16' में एआर रहमान ने कर डाला यह काम! बॉलीवुड से भी है फिल्म का कनेक्शन

Mon, 29 Apr 2024 12:28 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 12:28 PM IST
सार

आरसी 16 एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन बुच्ची बाबू करने वाले हैं। फिल्म में एआर रहमान का संगीत सुनने को मिलेगा।

विज्ञापन
AR Rahman composed music in Ram Charan upcoming movie RC 16 know about film cast
राम चरण और एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार राम चरण अपनी अगली फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग में जुटे हुए हैं। 1 मई से फिल्म के नए शेड्यूल की शूटिंग शुरू होने वाली है। उनके फैंस को इस पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। हालांकि, राम चरण की एक और फिल्म भी सुर्खियों में हैं। फिलहाल इसे 'आरसी 16' नाम से जाना जा रहा है। इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन


धुन तैयार कर रहे हैं एआर रहमान
आरसी 16 एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन बुच्ची बाबू करने वाले हैं। कई दिन पहले यह फिल्म इस बात के चलते चर्चा में आई थी कि कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार भी इसमें काम करेंगे। 'आरसी 16' अब अपने संगीत के कारण चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीतकार एआर रहमान इस फिल्म के लिए तीन धुनें तैयार कर चुके हैं।  जल्द ही बाकी बचा काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


Mammootty: 72 की उम्र में ममूटी का स्वैग देख रह जाएंगे दंग, बेटे दुलकर सलमान को भाया पिता का लुक
विज्ञापन
विज्ञापन


'आरसी 16' का बॉलीवुड कनेक्शन 
फिल्म 'आरसी 16' का बॉलीवुड से भी कनेक्शन है। इस फिल्म में अभिनेत्री जान्हवी कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगी। दर्शक राम चरण, शिवा और जान्हवी को एक साथ देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमाज ने किया है। इसे सुकुमार राइटिंग्स और माइथ्री मूवी मेकर्स प्रस्तुत कर रहे हैं।

Naga Chaitanya Pooja Hegde: पूजा हेगड़े संग रोमांस करते नजर आएंगे नागा चैतन्य, जानें कब शुरू होगी शूटिंग

'गेम चेंजर' में नजर आएंगी कियारा आडवाणी
राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' में कियारा आडवाणी मुख्य किरदार अदा कर रही हैं। इस फिल्म में राम चरण दो-दो भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसका निर्देशन एस शंकर कर रहे हैं। हाल ही में, उनकी बेटी की शादी के चलते फिल्म की शूटिंग कुछ समय के लिए रुक गई थी। आने वाले दिनों में फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण एक्शन सीन को शूट किया जाएगा।

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया प्यार भरा फैमिली टाइम वीडियो, बार-बार देखने का करेगा मन!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed